Wednesday, August 26, 2026
23.1 C
Bhopal

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. एसके जैन ने कार्यभार संभाल

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के नवनियुक्त कुलपति प्रो. एसके जैन ने कार्यभार संभाल लिया है। प्रो. जैन ने कहा कि बीयू का कुलपति बनने से पहले 7-8 बार यहां आया हूं। ज्यादा लोगों से इंटरेक्शन तो नहीं हुआ, लेकिन जितना आब्जर्व किया, उसको लेकर इतना जरूर है कि विवि की अकादमिक और प्रशासनिक सहित स्टूडेंट्स फैसिलिटी में सुधार की आवश्यकता है।

इस पर फोकस्ड होकर काम करेंगे। मेरी वर्किंग के केंद्र में स्टूडेंट्स रहेंगे। यही हमारे मुख्य स्टेक होल्डर हैं। विद्यार्थियों से उनकी कक्षाओं में जाकर चर्चा करूंगा। उनसे जानूंगा कि वे विवि से क्या चाहते हैं। स्टूडेंट्स के पास आउट होने से पहले कैंपस प्लेसमेंट कराकर जॉब उपलब्ध कराने की भी चिंता विवि करेगा। इसलिए कर्मचारियों, शिक्षकों और संबद्ध कॉलेजों से अलग-अलग स्तर पर चर्चा कर पूरा रोडमैप तैयार करेंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img