Thursday, October 8, 2026
26.2 C
Bhopal

3 करोड़ का सोना लेकर भागा व्यापारी

रतलाम का एक ज्वेलर्स 7 सर्राफा व्यापारियों का करीब 4 किलो सोना लेकर फरार हो गया। इसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है। उसने व्यापारियों से अपनी दुकान में ग्राहकों को दिखाने के लिए सोने के गहने मांगे और वापस नहीं किए। मामले में पुलिस ने देर रात व्यापारियों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।

व्यापारियों का सोना लेकर भागने वाले सर्राफा व्यापारी जीवन सोनी (40) रतलाम के कल्याण नगर का रहने वाला है। जीवन की त्रिपोलिया गेट रोड स्थित बोहरा बाखल की गली में भाविका ज्वेलर्स नाम से दुकान है।

सीएसपी अभिनव वारंगे, माणकचौक थाना प्रभारी ने चांदनी चौक सर्राफा बाजार पहुंचकर व्यापारियों से चर्चा की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जीवन की दुकान के सामने टेलर शॉप में लगे कैमरे से एक फुटेज सामने आई, जिसमें वह मंगलवार दोपहर 3 बजे एक झोला लेकर जाते दिखा है।

सीएसपी देर रात कल्याण नगर स्थित जीवन के घर पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। रात में पुलिस की एक टीम उसके पैतृक गांव भी भेजी गई है। सीएसपी अभिनव वारंगे ने बताया कि जीवन की तलाश की जा रही है।

ग्राहकों को दिखाने दूसरे व्यापारी से मांग थे गहने रात करीब 1.30 बजे माणकचौक थाना पुलिस ने सर्राफा व्यापारी शशांक पुरोहित की शिकायत पर जीवन सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। शिकायत में बताया कि जीवन सोनी मंगलवार दोपहर 12 से 3 के बीच 7 बड़े व्यापारियों से सोने के गहने ग्राहकों को दिखाने के लिए लेकर गया। ग्राहक के जाने के बाद भी जीवन ने माल नहीं लौटाया।

ऐसे में लगभग 3.30 बजे जब व्यापारी अपने गहने लेने जीवन की दुकान पर पहुंचे तो वो नहीं मिला, दुकान पर उसका मुनीम बैठा था। उसने बताया कि जीवन सोनी के बेटे का एक्सीडेंट हो गया है तो वह चले गए हैं। उसे कॉल किया पर नहीं लगा। व्यापारी शाम को वापस जीवन की दुकान पर पहुंचे तो वहां ताला मिला। इसके बाद व्यापारी जीवन के घर कल्याण नगर पहुंचे तो वहां भी ताला लगा मिला।

फोरलेन पर मिली जीवन की एक्टिवा घर और दुकान पर ताला होने से व्यापारियों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की। जब पुलिस ने इस मामले में तहकीकात की तो व्यापारी की एक्टिवा महू-नीमच फोरलेन स्थित चौपाल सागर के यहां खड़ी मिली। सालाखेड़ी पुलिस चौकी ने स्कूटी को जब्त कर लिया है।

माता-पिता, पत्नी और बच्चे पैतृक गांव में जीवन सोनी मूल रूप से उज्जैन के मकड़ावन का रहने वाला है। करीब 8 साल से रतलाम में रहकर सोने की दुकान चला रहा है। तीन साल तक रामगढ़ में ज्वेलरी की दुकान चलाई। पांच साल से वह बोहरा बाखल के कॉर्नर पर भाविका ज्वेलर्स के नाम से दुकान चला रहा है। व्यापारियों ने जीवन सोनी की पत्नी को कॉल किया तो उसने बताया कि वह, बच्चे और सास-ससुर दो दिन से मकड़ावन में हैं। उन्हें जीवन के बारे में कुछ भी पता नहीं है।

इन बड़े व्यापारियों का गोल्ड लेकर हुआ फरार

  • एपी ज्वेलर्स के शशांक पुरोहित
  • नक्षत्र ऑर्नामेंट्स के अंशु पामेचा
  • मारूतिनंदन चांदनी चौक ज्वेलर्स के सुनील पोरवाल
  • राधे ज्वेलर्स के कान्हा राठौर
  • केडी ज्वेलर्स के गोविंद अग्रवाल
  • सौभाग्यमल बसंतीलाल ज्वेलर्स
  • न्यू मारूतिनंदन ज्वेलर्स
  • व्यापारी मयंक पोरवाल

सर्राफा एसोसिएशन का सदस्य नहीं रतलाम सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष झमक भरगट ने बताया, जीवन सोनी हमारी सर्राफा एसोसिएशन का सदस्य नहीं है। दुकान पर ताला लगा मिला। ग्राहकों को दिखाने के लिए लाए गए सोने के आभूषण वापस नहीं लौटाए हैं। करीब 7 बड़े व्यापारियों के सोने के आभूषण लेकर गायब हो गया है। पुलिस को आवेदन दिया है। तलाश की जा रही है।

Hot this week

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

Topics

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img