Thursday, November 12, 2026
24.1 C
Bhopal

जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 19 जुलाई को जगदीशपुर (इस्लाम नगर) में आयोजित की जाएगी। इस ऐतिहासिक बैठक में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पर चर्चा की संभावना है। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

​बुधवार को अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला, भोपाल कमिश्नर कर्मवीर शर्मा और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने रानी महल और चमन महल परिसर में बैठक व्यवस्था, सुरक्षा और तकनीकी प्रबंधों का जायजा लिया।

​ऐतिहासिक बैठक, चाक-चौबंद व्यवस्था

अपर मुख्य सचिव शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन के महत्व को देखते हुए सभी तैयारियां त्रुटिहीन होनी चाहिए। बैठक में वीआईपी मूवमेंट, सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है।

​निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक इलैया राजा टी और आईजी (देहात) रुचि वर्धन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि यूसीसी विधेयक ‘एक देश-एक विधान’ की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिसे लेकर प्रदेश भर में चर्चाएं तेज हैं।

Hot this week

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

Topics

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img