बजरिया स्टेशन इलाके में एक तेज रफ्तार कार चालक दो साल मासूम को टक्कर मारकर भाग निकला। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी जितेंद्र गुर्जर ने बताया कि बापू कॉलोनी निवासी सुनीता सिकरवार बाजार से घर लौट रही थीं। साथ में उनकी दो साल की बेटी भी थी।
कस्तूरी ग्रीन सिटी के पास तेज रफ्तार कार चालक ने दो साल की मासूम मोनिका शर्मा को टक्कर मार दी। घायल मोनिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया।




