Monday, July 6, 2026
27 C
Bhopal

बैतूल की लापता नाबालिग नासिक से मिली

बैतूल से 1 जनवरी को लापता हुई 16 साल की लड़की नासिक में मिली। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बैतूल के 22 वर्षीय आकाश वानखेड़े और भोपाल की 40 वर्षीय संगीता बैरागी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने चार शहरों में तलाशी की

एसपी निश्चल एन झारिया के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। पुलिस टीमों को भोपाल, सागर, शिरडी और नासिक भेजा गया। नासिक से लड़की को बरामद करने के बाद उसके बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।

पीड़िता के परिजनों ने एक जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामले में निरीक्षक रविकांत डेहरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Hot this week

नाबालिक से छेड़छाड़: बचपन के दोस्त की बेटी का भरोसा तोड़ने वाले दरिंदे को 7 साल की सजा

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामले...

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...

Topics

युवक को बेरहमी से पीटा, कांच की बोतल से हमला; जांच में जुटी पुलिस

​छिंदवाड़ा: शहर में एक युवक के साथ बेरहमी से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img