Sunday, October 4, 2026
31.4 C
Bhopal

बाइक सवार ने नाबालिग को मारी टक्कर, दो की मौत

भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित समुंदर नर्सरी के अयोध्या बाइपास रोड पर शुक्रवार देर रात बाइक सवार ने पैदल जा रहे 17 साल के नाबालिग को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे नाबालिग और टक्कर लगने वाले नाबालिग की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ओवर स्पीडिंग के कारण होना बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि, रतन कॉलोनी निशातपुरा निवासी नीतेश यादव पुत्र राजेश यादव (17) कक्षा 11वीं का छात्र था। नीतेश अपने साथी हर्ष और सुमित के साथ शुक्रवार रात बाइक से मिनाल रेसीडेंसी पहुंचा था। मिनाल रेसीडेंसी पहुंचने के बाद तीनों ने वहां लाइटिंग के साथ रील बनाई और एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर छोला मंदिर आने के लिए निकल गए।

10वीं का छात्र था दूसरा नाबालिग

तीनों बायपास समुंदर नर्सरी के पास पहुंचे ही थे कि तभी रात करीब साढ़े 11 बजे उनकी मोटरसाइकिल से सड़क पार कर रहे एक लड़के को टक्कर लग गई। हादसे में आर्यन प्रजापति पुत्र पप्पू प्रजापति (17) निवासी गांव माहोली और नीतेश की मौके पर ही मौत हो गई। आर्यन 10वीं कक्षा में पढ़ता था। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हर्ष और सुमित की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Hot this week

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

Topics

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img