Saturday, August 8, 2026
23 C
Bhopal

मंगेतर और ससुराल वालों को भेजे आपत्तिजनक संदेश, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती को सोशल मीडिया पर परेशान करने और उसकी छवि धूमिल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 26 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सीमित पुत्र संतोष कुमावत (निवासी छोटी ग्वालटोली) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

​पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसके मंगेतर और ससुराल पक्ष के लोगों की सोशल मीडिया आईडी पर उसके खिलाफ अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजे। साथ ही अभद्र टिप्पणियां भी कीं।

फरवरी में भी दर्ज कराई थी शिकायत

पीड़िता ने बताया कि उसने इसी साल फरवरी में भी आरोपी के खिलाफ अन्नपूर्णा थाने में मामला दर्ज कराया था। उसी रंजिश के चलते आरोपी लगातार उसे और उसके परिवार को परेशान कर रहा है।

​पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

अवैध शराब तस्करी मामले में आरोपी को 1 वर्ष की सजा, 30 हजार रुपये का जुर्माना

​भोपाल ​अवैध रूप से शराब का परिवहन कर बेचने वाले...

जीआरपी का अनूठा अभियान ‘ऑपरेशन हमदर्द’ समाप्त, बेसहारा और बिछड़ों को मिला अपनों का साथ

​भोपाल: शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मध्य प्रदेश द्वारा चलाए गए...

Topics

जीआरपी का अनूठा अभियान ‘ऑपरेशन हमदर्द’ समाप्त, बेसहारा और बिछड़ों को मिला अपनों का साथ

​भोपाल: शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मध्य प्रदेश द्वारा चलाए गए...

साइबर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, लग्जरी गाड़ियां और महंगे फोन जब्त

​शिवपुरी: जिले के भौंती थाना पुलिस ने साइबर ठगी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img