Saturday, June 27, 2026
35.1 C
Bhopal

मुख्यमंत्री ने कहा- बड़े तालाब में लगेगा सबसे ऊंचा तिरंगा

बोट क्लब पर आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने कहा कि बड़े तालाब के बीचो बीच देश का सबसे ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सहित पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम उत्साह से मनाया जा रहा है। बड़े तालाब में नावों पर लहराते तिरंगे को देख मन खुश हो गया। इस मौके पर सीएम ने ‘ये देश है वीर जवानों का’ गाना भी गाया।

बोट क्लब पर आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम क्रूज पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इसके बाद मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स बोट में तिरंगा लेकर परेड की। मुख्यमंत्री ने तिरंगा लहराकर सभी का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, सांसद आलोक शर्मा सहित पर्यटन विभाग के अधिकारी और भाजपा नेता मौजूद थे।

भोपाल में हो रही इस अनोखी तिरंगा यात्रा को देखने के लिए सुबह से ही बोट क्लब पर लोगों की भीड़ है। छोटे-छोटे बच्चे हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यहां पहुंचे।

Hot this week

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

Topics

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img