Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

झारखंड CM सोमवार से लापता, प्लेन दिल्ली में: BMW सीज, 36 लाख कैश बरामद

जमीन घोटाले में घिरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहां हैं, किसी को खबर नहीं है। 27 जनवरी को वे चार्टर प्लेन से दिल्ली आए, कुछ बैठकें कीं और अचानक लापता हो गए। CM का चार्टर प्लेन दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़ा है।

29 जनवरी को जांच एजेंसी ED उनसे पूछताछ करने दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची, लेकिन सोरेन वहां नहीं मिले। एजेंसी यहां से कुछ जरूरी कागजात, BMW कार और 36 लाख कैश जब्त कर ले गई।

झारखंड के राज्यपाल ने भी CM की जानकारी लेने के लिए 30 जनवरी को राज्य के चीफ सेक्रेटरी और DGP को गवर्नर हाउस बुलाया। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा- उन्हें भी मुख्यमंत्री का इंतजार है।

इधर, झारखंड भाजपा ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गुमशुदगी का पोस्टर जारी किया है और ढूंढ कर लाने वाले को 11 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img