Saturday, August 2, 2025
24 C
Bhopal

CM डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा लहराया, तिरंगा यात्रा का बच्चों ने किया स्वागत

भोपाल में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। शुरुआत सुबह 10:30 बजे नरेला विधानसभा क्षेत्र में सुभाष आरओबी से हुई। सीएम डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा लहराकर यात्रा का आगाज किया। दो बार ओलिंपियन में कांस्य पदक विजेता भारतीय हाॅकी टीम के मिड फील्डर विवेक सागर और शूटिंग में दो बार के ओलिंपियन व अर्जुन अवार्डी ऐश्वर्य प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सीएम ने विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह को सम्मानित किया।

यात्रा में सीएम खुली जीप में सवार होकर हाथ में तिरंगा थामे आगे-आगे चले। कई युवा साइकिल और पैदल भी चले। बारिश में लोगों का जोश कम नहीं हुआ। बरसते पानी में लोग डीजे की धुन पर नाचते-गाते चले। यात्रा का समापन करीब 12 बजे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुआ। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और महापौर मालती राय भी मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा में सीएम डॉ. मोहन यादव ने ओलिंपियन विवेक सागर और अर्जुन अवॉर्डी ऐश्वर्य प्रताप सिंह का स्वागत कर सम्मान किया।

तिरंगा यात्रा में सीएम डॉ. मोहन यादव ने ओलिंपियन विवेक सागर और अर्जुन अवॉर्डी ऐश्वर्य प्रताप सिंह का स्वागत कर सम्मान किया।

बच्चे-बुजुर्ग और युवा शामिल रहे

तिरंगा यात्रा में हजारों लोग हाथों में तिरंगा लिए पहुंचे थे। यात्रा में बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं शामिल रहे। यात्रा में देशभक्ति गीत गूंजे। इस मौके पर कई स्कूलों, कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी पहुंचे। यात्रा के कारण तीन ओर से ट्रैफिक बंद कर दिया गया।

यात्रा के स्वागत के लिए 101 मंच बना गए थे। यात्रा पर सभी समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करने वालों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

Hot this week

सुनील चौहान मर्डर केस में एक और केस दर्ज

टीआई सुशील पटेल के अनुसार, शिकायतकर्ता दिनेश चौहान ने...

महिला ने 3 बेटों के साथ खाया जहर

इंदौर के मांगलिया में रहने वाली एक महिला ने...

कुलकर्णी भट्‌टे इलाके में बदमाशों का आंतक

इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित कुलकर्णी भट्टा इलाके...

भोपाल में पीड़िता बोली- शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए

भोपाल में ड्रग्स तस्कर यासीन अहमद उर्फ मछली पर...

Topics

इंटरनेशनल बाघ शिकारी की जमानत याचिका दूसरी बार रद्द

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुख्यात बाघ शिकारी और तस्कर आदिन...

संदेश कुमार जैन बने AIIMS भोपाल के नए डिप्टी डायरेक्टर

नक्सल ऑपरेशन, एटीएस और पुलिस रेडियो विंग जैसे संवेदनशील...

हज-2026 के आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

हज-2026 के लिए इच्छुक मुस्लिम समुदाय के लिए एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img