Wednesday, June 17, 2026
29.6 C
Bhopal

गरीब के चेहरे पर मुस्कान उसकी इज्जत और सम्मान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गरीब के चेहरे पर मुस्कान, उसकी इज्जत और सम्मान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जो सबसे पीछे हैं, जो गरीब हैं, उनकी भलाई राज्य सरकार के लिए सबसे पहले है। मैं ऐसे लोगों की जिंदगी बदलने के लिए ही मुख्यमंत्री हूँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री निवास में आयोजित मोची बंधुओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में बुधनी क्षेत्र के मोची बंधु शामिल हुए।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मोची बंधुओं के कौशल उन्नयन और उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए क्रिस्प और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फुटवियर डिजाइनिंग, नई दिल्ली द्वारा प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और मुख्यमंत्री पादुका योजना के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मोची बन्धुओं को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता के रूप में 10 हजार रुपये के चैक और मोची कार्य से संबंधित उपकरणों की किट भी भेंट की। मुख्यमंत्री निवास परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव में संत रविदास जयंती समारोह के क्रम में बुधनी क्षेत्र के मोची बंधुओं के लिए आयोजित सम्मेलन का मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दीप जला कर तथा कन्या-पूजन कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण भी किया।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संत रविदास जी की भावना “ऐसा चाहू राज मैं, जहाँ मिले सबन को अन्न- छोट बड़ो सब सम बसें, रविदास रहे प्रसन्न” के अनुरूप ही राज्य सरकार कार्य कर रही है। सभी परिवारों को राशन मिले, सभी के लिए आवास हो और इन योजनाओं के लाभ से कोई परिवार वंचित न रहे। सभी परिवारों के पास गैस चूल्हा हो, सभी को बीमारी में काम आने वाला आयुष्मान कार्ड उपलब्ध हो और परिवार संबल योजना का लाभ ले सकें, इसके लिए राज्य सरकार ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित उनकी उच्च शिक्षा तक सहायता के लिए राज्य सरकार की योजनाएँ हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बेटियों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने के लिए सभी को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में प्रतिवर्ष धूमधाम से संत रविदास जयंती मनाई जाएगी। मोची बंधुओं को संत रविदास की जन्म स्थली के दर्शन के लिए विशेष रूप से बनारस भेजा जाएगा।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पथ विक्रेता योजना की जानकारी देते हुए कहा कि काम-धंधे को विस्तार देने के लिए यह योजना बहुत उपयोगी है। ऋण की उपलब्धता और ऋण चुकाने पर दोगुनी राशि उपलब्ध कराने की व्यवस्था से इस योजना का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को विस्तार दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व-सहायता समूह बनाकर अपने व्यवसाय को विस्तार देने के लिए भी प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि चर्मकार समाज का समावेशी विकास कर उन्हें आत्म-निर्भर बनाने और मुख्यधारा से जोड़ने के लिए “मुख्यमंत्री पादुका” योजना आरंभ की जा रही है। चर्मकारों का कौशल विकास कर उनकी आजीविका बढ़ाने तथा उन्हें उद्यमी बनाने के लिए इस योजना में पूरी व्यवस्था है। योजना में कॉमन फेसिलिटी सेंटर खोलकर उन्नत मशीनों और अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा फुटवियर डिजाइनिंग का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इससे चर्मकार अपनी परंपरागत तकनीकों के साथ आधुनिक तकनीक और मशीनों के उपयोग में अभ्यस्त हो सकेंगे। योजना में प्रशिक्षणार्थियों को उन्नत टूलकिट भी उपलब्ध कराई जाएगी। कॉमन फेसिलिटी सेंटर का संचालन क्रिप्स द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फुटवियर डिजाइनिंग नई दिल्ली के सहयोग से किया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

Topics

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img