Sunday, September 27, 2026
22 C
Bhopal

नौकरी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर 1.31 लाख रुपए और मंगलसूत्र ऐंठा; आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर:

शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में नौकरी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

​ओएलएक्स पर हुई थी दोस्ती

भिंड की रहने वाली 21 वर्षीय पीड़िता ग्वालियर में बीएससी की पढ़ाई कर रही है। मई में ओएलएक्स के जरिए उसकी पहचान दतिया निवासी विवेक उर्फ सोनू रावत से हुई थी। आरोपी ने उसे अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

​होटल ले जाकर बनाए अश्लील वीडियो

4 जून को आरोपी बातचीत के बहाने छात्रा को चंद्रवदनी नाका बुलाया और अलकापुरी स्थित ‘होटल हेवन इन’ ले गया। वहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करने लगा।

​रुपए और मंगलसूत्र भी छीना

बदनामी के डर से सहमी पीड़िताओं ने 6 जून से 18 जून के बीच आरोपी के खातों में ऑनलाइन 1.31 लाख रुपए ट्रांसफर किए। आरोपी ने कॉलेज फीस के 50 हजार रुपए और पीड़िता की बहन का सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया।

​पुलिस की कार्रवाई

परेशान होकर दोनों बहनें विश्वविद्यालय थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी विवेक रावत के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। लूटा गया सामान और रकम बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img