Thursday, October 1, 2026
25.9 C
Bhopal

बैरसिया में स्कूल बस और कार के बीच टक्कर

बैरसिया इलाके में सोमवार सुबह एक निजी स्कूल की बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दंपती और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे। टक्कर इतनी तेज थी कि बस और कार दोनों सड़क से उतरकर खेत में जा गिरीं। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि बच्चों को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई।

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सेन ने बताया कि दा फर्स्ट स्टेप स्कूल की बस दोपहर करीब 12:20 बजे सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार सवार जसवंत, उनकी पत्नी फूल बाई और बेटा अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लापरवाही के संकेत मिलने पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img