Sunday, June 28, 2026
25.9 C
Bhopal

Corona Update Live: दिल्ली में थमी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 6 हजार नये मामले, पॉजिटिविटी रेट 10.55% हुई

Corona Update Live: देश के कुछ राज्यों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, तो दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के मामलों में थोड़ी गिरावट दिखी है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 57132 लोगों की कोरोना टेस्टिंग की गई और 6028 न‌ए मामले दर्ज किये गये हैं और कोरोना की वजह से 31 लोगों की मौत हुई है।दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 10.55% रह गई है। उधर, मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1815 नए मामले आए और 10 लोगों की कोरोना से मौत हुई। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 22,185 रह गई है।

अन्य राज्यों में कोरोना की ताजा स्थिति

कर्नाटक- यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41,400 नए मामले सामने आए और 52 लोगों की मौत हुई। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,50,742 है।

महाराष्ट्र- महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 33,914 नए मामले आए और 86 लोगों की कोरोना से मौत हुई। वहीं सक्रिय मामले 3,02,923 पहुंच गये हैं।

गुजरात- प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड19 के 16,608 नए मामले सामने आए और 28 मरीज़ों की मौत दर्ज़ की गई। कुल सक्रिय मामले 1,34,261 पहुंच गये हैं, जबकि मृतकों की संख्या 10,302 हो गई है।

पश्चिम बंगाल- प्रदेश में 2294 नये मामले दर्ज किये गये हैं और 36 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 80,168 हो गई है। वहीं पॉजिटिविटी रेट 7.12% है।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img