Sunday, June 28, 2026
33.4 C
Bhopal

cow death in Morena Deori Gaushala: मुरैना में हाईवे जाम करने निकले मिर्ची बाबा पर हमला

मुरैना की देवरी गाेशाला में गायों की मौत को लापरवाही बताते हुए मिर्ची बाबा ने आज हाईवे जाम का ऐलान किया था। इसके बाद देवरी के आसपास हाईवे पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इस दाैरान मुरैना बेरियर पर हंगामे की भी खबर आई। उधर मिर्ची बाबा ने आराेप लगाया है कि एसपी काे सूचना देने के बाद भी काेई सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई। जब बेरियर पर पहुंचे ताे 25-30 लाेगाें ने उनकाे गाड़ी से निकालकर जबर्दस्त पिटाई कर दी। जिसमें उनके तीन समर्थक भी घायल हुए हैं।

मिर्ची बाबा ने आराेप लगाया कि हमला करने वाले गाड़ियाें से आए थे और उनके पास रिवाल्वर भी थी। इसके बाद आराेपित उनके तीन माेबाइल भी छीनकर ले गए हैं। इस हमले में राहुल, साकेश सहित उनके तीनाें समर्थकाें काे चाेट आई है। वहीं मिर्ची बाबा के मुंह एवं आंख के ऊपर चाेट के निशान दिखाई दे रहे हैं। साथ ही हाथ पर भी चाेट लगी है। मिर्ची बाबा का कहना है कि वह गायाें की माैत पर सवाल उठा रहे हैं, इसलिए उन पर हमले हाे रहे हैं। गाैरतलब है कि मिर्ची बाबा ने रविवार काे अपने सबलगढ़ दाैरे के दाैरान कहा था कि गायों की मौत पर भाजपा सरकार पूरी तरह से सोई हुई है, हजारों गायों की मौत हो रही है। पहले यही लोग एक गाय को चोट आने पर हंगामा खड़ा कर देते है, लेकिन अब हजारों गाय गोशालाओं में मर रही है, लेकिन कोई फिक्र तक नहीं है। इसलिए इस सरकार को जगाने के लिए हम मुरैना सोमवार को हाइवे जाम कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। मिर्ची बाबा ने इस दाैरान टैंटरा व खिरका की गोशालाएं देखीं। इसके बाद सबलगढ़ पहुंचे। जहां कांग्रेस नेता अशोक रामपुरी के निवास पर कार्यकर्ताओं ने उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में गायों की मौत हो रही है। गोशालाओं में गाय भूख से मर रही हैं। उन्होंने कहा कि अन्य किसी भी सरकार में अगर किसी गाय के पैर में भी चोट आ जाती थी तो हंगामा खड़ा कर दिया जाता था, लेकिन अब सरकार गायों की मौत पर सोई हुई है। उन्होंने संघ और बजरंग दल पर भी निशाना साधा और कहा कि यह सिर्फ गाय सेवा का ड्रमा कर सकते हैं। आज जब गाय मर रही है तो यह घर से बाहर भी नहीं निकल सकते। सही गोसेवक ही इस समय निकलकर सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर, साधु संत और गाय पर विपत्ति आएगी तो सड़क पर उतरेंगें। साधु को गायों के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। इसलिए निर्णय लिया है कि इस सरकार को जगाने के लिए मुरैना में हाइवे को जाम किया जाएगा। जिससे इस सरकार को जगाया जा सके।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल: जमीन विवाद में स्कूल वैन पर हमला, बच्चों के सामने चालक को तलवार से काटा

​भोपाल। शहर के कोलार इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img