Sunday, June 28, 2026
25.4 C
Bhopal

नाबालिग की हत्या के बाद तोड़फोड़

इंदौर में देवउठनी ग्यारस की आधी रात एक नाबालिग की हत्या कर दी गई। इसके बाद नाबालिग के साथियों ने जमकर उत्पात मचाया। कुछ गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। राहगीरों पर भी पथराव किया। बाइक से जा रहे एक डिलीवरी बॉय के हेलमेट पर तीन-चार पत्थर लगे। उसके हाथ पर चोट आई है।

घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की पहचान हुई है। पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। वारदात एमआर-9 मदर हुड हॉस्पिटल संजय नगर के पास हुई।

अमन रात करीब 10:30 बजे गुटखा पाउच लेने गया था। इसी दौरान आरोपियों ने हमला कर दिया। पहले तो हाथापाई हुई और फिर दोनों ग्रुप्स ने हथियार निकाल लिए। हमलावरों ने अमन पर चाकू से कई वार किए।

घायल अमन को गंभीर हालत फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अमन पिता घनश्याम कुशवाह (17) निवासी सेठी नगर के रूप में हुई।

25 युवक पहुंचे, कॉलोनी में किया पथराव घटना से गुस्साए 25 से ज्यादा युवक गाड़ियों से घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने संजय गांधी नगर, नादिया नगर और एलआईजी कॉलोनी के कुछ हिस्सों में जमकर पथराव कर दिया। लोग घरों से बाहर निकले तो हमलावरों ने उन पर पथराव कर दिया।

वे घबराकर दरवाजा बंद कर अंदर चले गए और पुलिस को सूचना दी। जाते-जाते हमलावरों ने कुछ गाड़ियां तोड़ दीं और कुछ को गिराकर भाग गए।

3 को पकड़ा, हत्या की वजह आपसी रंजिश कुछ देर बाद एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह, एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। कुछ मिनट बाद फिर हमलावर आए तो पुलिस ने फिर घेराबंदी की तो वे आसपास की गलियों से भागने लगे। आपाधापी के बीच पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा और थाने ले गई। इस बीच विजय नगर पुलिस टीम भी पहुंची और घेराबंदी की।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर हत्या का कारण आपसी रंजिश सामने आया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिवाली की रात भी दोनों पक्षों में हुआ था विवाद जानकारी के मुताबिक दिवाली की रात दोनों पक्षों के बीच घटनास्थल के पास जमकर विवाद हुआ था। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने अमन के साथियों को देख लेने की धमकी दी थी। इसके बाद देवउठनी ग्यारस पर उन्होंने योजना बनाकर हमला किया। इनमें दो आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की बात सामने आई है।

मृतक की बहन शालिनी कुशवाह ने बताया कि रात को 2 बजे मुझे बताया कि भाई का मर्डर हो गया। मैं उज्जैन से फौरन इंदौर आई। उसका दिवाली वाले दिन झगड़ा हुआ था, अब फिर उन्होंने हमला किया, चाकू से मारा। इनकी पुरानी दुश्मनी थी। 10/12 बार चाकू से वार किया। मेरे परिवार में मां और अब सिर्फ मैं बची हूं। आरोपियों को मौत की सजा होना चाहिए।

सीट कवर दुकान पर काम करता था अमन अमन सीट कवर की दुकान पर काम करता था। उसका एक भाई पहले फांसी लगाकर सुसाइड कर चुका है। पिता की भी मौत हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ रहता था।

आरोपियों को सजा दिलाने की मांग

शव यात्रा निकालने के दौरान अमन के रिश्तेदारों और दोस्तों में काफी आक्रोश था। उन्होंने एमआर-9 रोड पर नारेबाजी की और आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की। हालांकि इस दौरान भारी पुलिस पर होने के चलते स्थिति नियंत्रण में रही।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img