Thursday, August 13, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में घर के बाहर पटाखे फोड़ने के विवाद में फायरिंग

भोपाल के ऐशबाग इलाके में घर के बाहर पटाखे फोड़ रहे दो युवकों को एक परिवार ने शोर न करने की हिदायत दी। इस पर आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट की और एक राउंड फायर कर दिया। इसके बाद जब आस पास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी फरियादी को आइंदा रोक-टोक करने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पुलिस ने फिलहाल मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है, लेकिन धाराओं में इजाफा करने की बात कही जा रही है।

टीआई वीबीएस सेंगर ने बताया कि 30 वर्षीय शफीक पिता समीर खान निवासी अहाता सिकंदर कुली प्राइवेट काम करता है। उसने बताया कि देर रात उसके घर के बाहर तौफीक और सिराज पटाखे जला रहे थे। जिससे परिवार के सदस्यों की नींद नहीं लग रही थी। आरोपियों को समझाने के लिए बाहर पहुंचे तो उन्होंने अभद्रता करना शुरू कर दिया।

लोगों के समझाने पर आरोपी वहां से चले गए। कुछ देर बाद दोबारा घर आए और शटर पर किसी चीज से मारा, गालियां देकर बाहर निकलने को कहा। मैं और भाई अनस बाहर आए आरोपियों ने छुरी तलवार से वार किए। एक वार अनस के पांव में लगा। जिससे उसे चोट लगी, इसके बाद आरोपी एक राउंड फायर कर फरार हो गए।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने की दो टीमें जुटी

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने की दो टीमें जुटी हैं। उनके संभावित ठिकानों दबिश दी जा रही है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। टीआई का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img