केवड़िया गुजरात: लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में, ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर आयोजित ‘भारत पर्व’ के तहत ‘अमृतस्य मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने इस गरिमामय समारोह में महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल जी के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर, राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जी भी उपस्थित रहे।नेताओं ने सरदार पटेल जी को पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय एकता में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। ‘अमृतस्य मध्यप्रदेश’ के माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया, जो राष्ट्रीय एकता के संदेश को सुदृढ़ करता है।







