Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

भोपाल में केरवा डैम के ब्रिज का स्लैब गिरा

भोपाल के केरवा डैम के ब्रिज के ऊपर बना सीमेंट क्रांक्रीट का स्लैब गिर गया। यह गेट नंबर 8 के ऊपर बना था। हालांकि, इससे कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए आने-जाने वालों को रोक दिया गया है।

बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर में यह हादसा हुआ। केरवा डैम का निर्माण भदभदा डैम से पहले हुआ था। भदभदा डैम साल 1965 में बना था। इस हिसाब से करीब 50 साल पुराना बताया जा रहा है। केरवा डैम से भोपाल के कोलार इलाके में पानी की सप्लाई होती है।

प्रत्यक्षदर्शी बोला- मैं कुछ देर पहले ब्रिज से गुजरा था प्रत्यक्षदर्शी आसिफ खान ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे मैं ब्रिज (गेट के ऊपर बना स्लैब) के ऊपर से गुजर रहा था। कुछ दूर पहुंचा ही था कि अचानक एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। आसिफ में बताया कि इसी ब्रिज के ऊपर आसपास के गांव के लोग भी गुजरते हैं।

वे कुछ देर पहले ही निकले थे। थोड़ी से भी देर होती तो कई लोगों की जान जा सकती थी। बारिश के दौर हजारों लोग यहां आते हैं और ब्रिज के ऊपर से इधर से उधर आना जाना करते हैं। गनीमत रही कि ये हादसा उस समय नहीं हुआ।

हादसे की तस्वीरें

इस बार डैम पूरा नहीं भराया बता दें कि इस बार डैम पूरा नहीं भरा है। कोलार, भदभदा और कलियासोत डैम के गेट कई बार खुल चुके थे, लेकिन केरवा के गेट एक बार भी नहीं खोले गए। ब्रिज का एक हिस्सा टूटने के बावजूद लोगों का यहां आना-जाना बना हुआ है। इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। सुबह जल संसाधन विभाग के अधिकारी जरूर पहुंचे थे, लेकिन बाद में कोई नहीं पहुंचा।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img