Monday, March 2, 2026
22.2 C
Bhopal

दिवाली पर डबल ड्यूटी; 28 दमकल, 100 टैंकर रहेंगे तैयार

दिवाली पर आपकी खुशियों में खलल न पड़े, इसके लिए भोपाल नगर निगम के फायर अमले ने इंतजाम किए हैं। दिवाली पर 400 कर्मचारी डबल शिफ्ट करेंगे। 13 फायर स्टेशन पर 28 दमकलें और पानी के 100 टैंकर हर वक्त तैयार रहेंगे, जो कहीं भी आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचेंगे।

निगम ने लोगों को सावधानी से पटाखे चलाने की अपील भी की है। इसके लिए पैम्पलेट्स भी बांटे गए हैं। साथ ही एडवाइजरी जारी की है कि लोग सावधानी से पटाखे चलाएं।

फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया…

फतेहगढ़, जिंसी चौराहा, कोलार, होशंगाबाद रोड, रायसेन रोड, करोंद, गोविंदपुरा, माता मंदिर समेत शहर के सभी 13 स्टेशनों पर दमकल और पानी के टैंकर खड़े रखे जाएंगे, जो सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाएंगे। दिवाली के दिन सभी कर्मचारी डबल शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे।

पिछले 2 साल से 25 से ज्यादा मामले भोपाल में पिछले दो साल से दिवाली की रात में आगजनी के 25 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। बैरागढ़, अवधपुरी, कोलार, करोंद, न्यू मार्केट, हमीदिया रोड, छोला, इंद्रपुरी, बागसेवनिया आदि जगहों पर हादसे हुए थे। ज्यादातर आग लगने की घटनाएं आतिशबाजी की चिंगारी की वजह से हुई थीं।

संकरी गलियां सबसे बड़ी चुनौती पुराने शहर के बाजार और रहवासी इलाकों में सड़कें संकरी हैं। इस कारण आग लगने पर बड़े फायर व्हीकल समय पर नहीं पहुंच पाते। कई बार जाम की समस्या भी रहती है, इसलिए छोटे व्हीकल बाजार या रहवासी इलाकों में भेजे जाएंगे।

Hot this week

भोपाल में मोबाइल विवाद के बाद पत्नी ने छत से कूदकर दी जान

भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित देव ग्रीन...

सीवर टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो निगम कर्मियों की मौत

​इंदौर | चोइथराम मंडी गेट के पास सोमवार शाम...

प्रेम प्रसंग में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलका दर्द

​इंदौर | शहर के भंवरकुआं क्षेत्र में पढ़ाई कर...

Topics

भोपाल में मोबाइल विवाद के बाद पत्नी ने छत से कूदकर दी जान

भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित देव ग्रीन...

प्रेम प्रसंग में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलका दर्द

​इंदौर | शहर के भंवरकुआं क्षेत्र में पढ़ाई कर...

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​खंडवा। जिले के खालवा थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img