Thursday, November 19, 2026
17.1 C
Bhopal

DPCC के सीनियर इंजीनियर को रंगेहाथों रिश्वत लेते पकड़ा; घर से बरामद हुए 2.39 करोड़ रुपये

नई दिल्ली। सीबीआई (CBI) को दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के एक सीनियर पर्यावरण इंजीनियर को रिश्वत मामले में गिरफ्तारी के बाद एक बड़ी सफलता लगी है। सीबीआई ने इंजीनियर के घर से से 2.39 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। उसे 91,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था।

एजेंसी का कहना है कि वरिष्ठ इंजीनियर मोहम्मद आरिफ और रिश्वत देने वाले किशलय शरण सिंह की गिरफ्तारी की औपचारिकताएं चल रही हैं।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

सीबीआई ने आरिफ, किशलय सिंह और उसके पिता, बिचौलिए भागवत शरण सिंह और दो व्यापारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। व्यापारियों में राम इलेक्ट्रोप्लेटर्स का मालिक राज कुमार चुघ और एमवीएम के गोपाल नाथ कपूरिया शामिल है।

सीबीआई का आरोप है कि आरिफ रिश्वत के मामले शामिल रहा है। वह प्राइवेट कंपनियों के प्रतिनिधियों से उनकी फर्मों के लिए डीपीसीसी की सहमति के लिए रिश्वत लेता रहा है।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img