Sunday, August 16, 2026
24.1 C
Bhopal

लेन-देन विवाद में युवक को जिंदा जलाने की कोशिश

भोपाल के पिपलानी इलाके में युवक को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। फरियादी ने दुकान मालिक पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। झुलसे हुए युवक को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की एफआईआर दर्ज कर रही है। आरोपी युवक फरार हो गया है। घटना सोमवार की शाम करीब चार बजे सतनामी नगर कबाड़ा दुकान के सामने की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टीआई अनुराग लाल के मुताबिक रोहित योगी (22) सतनामी नगर में रहता है। वहीं गुड्‌डू खान की कबाड़ा दुकान में काम करता है। दुकान मालिक गुड्‌डू से उसका लेन देन था। इस बात को लेकर दोनों के बीच सोमवार को बहस हुई। रोहित का आरोप है कि बहस के बाद आरोपी दुकान मालिक ने उसके साथ मारपीट की। दुकान में बॉटल में रखा पेट्रोल छिड़क दिया। इसके बाद मुझे आग लगा दी।

जलता हुआ छोड़कर आरोपी फरार

फरियादी ने बताया कि आरोपी उसे जलता हुआ छोड़कर फरार हो गया। आस पास के लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया और ई-रिक्शा से उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Hot this week

पत्नी को लेने गया तो सुसराल वालो ने की मारपीट युवक ने खाया जहर

ग्वालियर:किलागेट थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला (जगनापुरा) में रहने...

Topics

पत्नी को लेने गया तो सुसराल वालो ने की मारपीट युवक ने खाया जहर

ग्वालियर:किलागेट थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला (जगनापुरा) में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img