Friday, October 16, 2026
23.4 C
Bhopal

नशेडियों ने नाबालिग पर चाकू से हमला किया

इंदौर के द्वारकापुरी में नशेड़ी तिरूपति और उसके साथियों ने 17 साल के सूरज जामदार पर तेज धार वाले चाकू से हमला कर दिया। बच्चे की पीठ पर गंभीर चोटें आईं। उसे पहले यूनिक और फिर चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों अस्पतालों ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। अंततः सूरज को माणिकबाग स्थित एबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे 40 टांके लगे।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार और इलाके के लोग थाने पहुंचे। सूरज की मां ने मंगलवार रात थाने के बाहर बताया कि बेटा रात में घर लौट रहा था, तभी नशे में आरोपी उससे झगड़ा करने आए और हमला कर फरार हो गए। पुलिस ने बयान लेने के बाद एफआईआर दर्ज की है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी तक पकड़ा नहीं गया। परिवार का आरोप है कि इलाके में नशेड़ी का आतंक बढ़ गया है।

Hot this week

बागसेवनिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल झपटमारी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक जब्त

​भोपाल: बागसेवनिया थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की वारदात को...

भोपाल: पार्ट टाइम जॉब और ऑनलाइन रेटिंग का झांसा देकर पॉलिटेक्निक कर्मचारी से 1.80 लाख की ठगी

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

Topics

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

बैरसिया में 5 किलो गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को 2 साल 7 महीने की सजा

​भोपाल: थाना बैरसिया क्षेत्र में गांजा तस्करी के एक मामले...

मंडीदीप जा रहे युवक से मोबाइल झपट्टा

​भोपाल: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के ड्यूटी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img