Tuesday, August 18, 2026
25.1 C
Bhopal

खनन माफिया ने DSP पर डंपर चढ़ाया:घटना के 4 घंटे के भीतर एनकाउंटर शुरू

Delhi bureau. अवैध खनन की सूचना के बाद डीएसपी सुरेंद्र सिंह मंगलवार दोपहर पुलिस टीम के साथ छापा मारने गए थे।हरियाणा में नूंह में खनन माफिया ने डीएसपी को डंपर से कुचलकर मार डाला। तावड़ू इलाके के पंचगांव की पहाड़ी पर अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद डीएसपी सुरेंद्र सिंह छापा मारने गए थे। जब उन्होंने अवैध वाहन को रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने उनके ऊपर पत्थर लदा डंपर चढ़ा दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।मंगलवार दोपहर सवा 12 बजे हुई इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस बीच सीएम मनोहर लाल ने डीजीपी और एसपी नूंह से घटना की जानकारी ली। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। खट्टर ने सुरेंद्र सिंह के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी भी देने की घोषणा की।

Hot this week

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img