Thursday, November 19, 2026
25.1 C
Bhopal

EOW का अफसरों-खरीदार कंपनी संचालकों को नोटिस

सहारा समूह के अफसरों और कटनी की विजय राघौगढ़ सीट से भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनियों से जुड़े लोगों पर जांच शुरू हो गई है। ईओडब्ल्यू ने मामले में सहारा कंपनी के अफसरों और खरीदार कंपनियों के संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। इनसे पूछा है कि जमीन की रजिस्ट्रियां कितनी कंपनियों ने करवाई हैं? ये कंपनियां कैसे बनीं?

पैसा कहां से आया और कंपनी में शेयर होल्डिंग किस-किस की है? इन चार सवालों के जवाब तलाशने के बीच जांच एजेंसी ने सेबी का मुंबई स्थित खाता चलाने वाले बैंक को भी नोटिस जारी किया है। ईओडब्ल्यू ने बैंक से पूछा है कि जमीन बेचने के बाद सहारा ने आपके बैंक में कितनी रकम जमा करवाई है? ईओडब्ल्यू ने सभी को 7 दिन में जवाब देने को कहा है।

एजेंसी को अंदेशा है कि सहारा समूह ने प्रदेश के तीन जिलों में 310 एकड़ जमीन महज 90 करोड़ रुपए में बेची है, उसकी मौजूदा कीमत 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा है। अब जांच एजेंसी जमीन की कलेक्टर गाइडलाइन का भी पता लगा रही है।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img