Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

मप्र कैबिनेट की बैठक आज; कई नीतियों को मिलेगी मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जापान की पांच दिन की यात्रा से लौटने के बाद आज पहली कैबिनेट बैठक होगी। इसमें सीएम यादव मंत्रिमंडल के साथियों से जापान यात्रा के अनुभव शेयर करेंगे। इस दौरान जापान की संस्कृति पर चर्चा के साथ मुख्यमंत्री 24 और 25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में जापान की ओर से किए जाने वाले संभावित निवेश के बारे में भी जानकारी देंगे। इसके साथ ही कैबिनेट में जीआईएस की तैयारियों के संबंधित कई नीतियों को मंजूरी मिलने की भी संभावना है।

मंत्रालय में दोपहर तीन बजे से होने वाली कैबिनेट बैठक में केंद्र सरकार के बजट के आधार पर सभी विभागों के बजट की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। सरकार ने अब तक युवा, गरीब, अन्नदाता और महिला सशक्तिकरण मिशन को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के फार्मूले GYAN पर अमल शुरू कर दिया है। अब किसानों को फोकस कर कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। प्रदेश सरकार के नए वित्तीय बजट में इन सभी वर्गों से संबंधित मिशन के लिए बजट प्रावधान किए जाने और इन वर्गों की योजनाओं पर फोकस करने पर भी चर्चा होगी।

इंदौर की हुकुमचंद मिल की देनदारी निपटेगी, पीएम आवास योजना 2.0 को मंजूरी

नगरीय विकास और आ‌वास विभाग की ओर से पीएम आवास योजना 2.0 के क्रियान्वयन का प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके तहत कामकाजी महिलाओं, श्रमिकों, शहरी प्रवासियों, बेघर लोगों और छात्रों को किराए पर सस्ते आवास दिए जाएंगे। इससे वे महंगे इलाकों में रहने की मजबूरी से बच सकेंगे। अब अफोर्डेबल हाउसिंग श्रेणी में सरकारी एजेंसियों के साथ निजी बिल्डर और डेवलपर भी आवास बना सकेंगे जिसमें रेंटल हाउसिंग की नई श्रेणी जोड़ी जा सकती है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img