Monday, August 17, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में एक्टर धर्मेंद्र के जन्मदिन पर फैंस की श्रद्धांजलि

हिंदी फिल्मों के ही-मैन धर्मेंद्र का आज 90वां जन्मदिन है। भोपाल में उनके फैंस कैलाश रैकवार अनोखे ढंग से जन्मदिन मना रहे हैं। वे पूरे दिन ऑटो चलाएंगे, लेकिन सवारी से 1 रुपया भी नहीं लेंगे। सुबह से वे 20 से ज्यादा सवारियों को बैठा चुके हैं।

भोपाल में एक्टर धर्मेंद्र के कई फैंस हैं। इन्होंने धर्मेंद्र एक अनमोल रत्न इंटरनेशनल फैंस क्लब और गजब धरम जी फैंस क्लब बना रखा है। इन दोनों क्लब के जरिए वे सालों से जन्मदिन मनाते आ रहे हैं।

पेशे से ऑटो चालक कैलाश ने बताया कि वे हर साल अपने हीरो सदाबहार, सुपर स्टार धर्मेंद्र के जन्मदिन पर भोपाल में विशेष कार्यक्रम आयोजित करते हैं। उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी फिल्म स्टार हेमा मालिनी जी को भी है। इस बार लोगों के लिए मुफ्त में ऑटो चलाकर धर्मेंद्र जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। सुबह 7 बजे से उन्होंने ऑटो चलाना शुरू कर दिया, जो शाम तक जारी रहेगा। किसी भी यात्री से कोई किराया नहीं लेंगे।

नई फिल्म रिलीज होने पर मनाते हैं जश्न कैलाश ने बताया कि सुपर स्टार धर्मेंद्र की या उनके परिवार के किसी भी सदस्य की जब कोई नई फिल्म रिलीज होती है तो वे अपने साथियों के साथ जश्न मनाते हैं। हर फिल्म देखते हैं। कैलाश ने ‘गजब धरम जी फैंस क्लब’ की स्थापना करीब 20 वर्ष पहले की है। इसी साल अगस्त में फिल्म शोले की रिलीज के 50 साल पूरे होने पर कार्यक्रम भी रखा था। कैलाश ने बताया, शोले फिल्म 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी।

24 नवंबर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन धर्मेंद्र कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान उन्हें वैंटिलेटर में रखा गया। मीडिया में उनके निधन की खबर भी आई, जिसे परिवार ने नकार दिया था। 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और डॉक्टरों ने घर पर ही उनके आगे के इलाज की बात कही थी, लेकिन फिर 24 नवंबर को उनका निधन हो गया था।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img