Saturday, April 25, 2026
40.1 C
Bhopal

महिला डॉक्टर को कार्डियक अरेस्ट

इंदौर में शनिवार को एक महिला डॉक्टर को कार्डियक अरेस्ट आ गया। तत्काल वहां मौजूद डॉक्टर और डेलिगेट्स ने उन्हें सीपीआर दिया और उसे अस्पताल ले गए जो उसकी सांसें भी लौटीं हैं हालांकि अभी स्थिति अच्छी नहीं है। उन्हें दूसरे प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर किया है। डॉक्टर का नाम श्रीन बुटोले है। वह मैंगलोर से इंटरनेशनल यूरोलॉजी कॉन्फ्रेंस में पार्टिसिपेट करने आई थीं। तभी संबोधित करने के दौरान उनकी हालत बिगड़ी और वह गिर पड़ी।

सर्जरी की नई तकनीकों का किया प्रदर्शन

दरअसल, इंदौर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी और देश के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट्स की इंटरनेशनल यूरोलॉजी कॉन्फ्रेंस चल रही है। इसमें पहले और दूसरे दिन रोबोटिक, लेजर और मिनिमली इनवेसिव सर्जरी की नई तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।

सेमी-लाइव सर्जिकल सेशन, इंटरनेशनल सोसाइटी लेक्चर, यूरो-ऑन्कोलॉजी केस डिस्कशन, एंडो-यूरोलॉजी अपडेट्स और विश्वस्तरीय विशेषज्ञों द्वारा लाइव सर्जरी का सीधा प्रसारण किया गया।

फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल का संदेश देते नजर आए

दूसरे दिन शुक्रवार को अलग-अलग हॉल में एक साथ कई सत्र चलते रहे, जहां युवा डॉक्टरों ने ऑपरेशन थिएटर की बारीकियां बड़े स्क्रीन पर रियल टाइम में देखीं और सीखी। पूरा दिन ‘देखो–समझो–सीखो’ थीम पर केंद्रित रहा।

दोपहर बाद मेहमानों के लिए हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश से आए डॉक्टरों ने राजबाड़ा, सराफा और पुराने इंदौर की गलियों के इतिहास को जाना।

आयोजकों का कहना है कि मेहमान यहां से केवल मेडिकल ज्ञान ही नहीं, बल्कि इंदौर की संस्कृति, स्वाद और आत्मीयता की यादें भी साथ लेकर जाएं। डॉक्टर, सर्जन और युवा रेजिडेंट्स साइक्लोथॉन में शामिल हुए। सफेद कोट की जगह स्पोर्ट्स गियर में ये एक्सपर्ट्स साइकिल चलाते हुए फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल का संदेश देते नजर आए।

“डॉक्टर फिट तो देश फिट” का नारा पूरे रास्ते गूंजता रहा। 1 फरवरी को ‘पास द बैटन ऑफ लाइफ’ थीम पर होने वाली मैराथन को लेकर भी प्रतिभागियों में खासा उत्साह है, जो ऑर्गन डोनेशन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देगी।

Hot this week

अवैध फैक्ट्री पर छापा, जानवरों की चर्बी से बना 3,350 लीटर नकली घी जब्त

​खंडवा। शहर के इमलीपुरा क्षेत्र में प्रशासन ने एक...

भोपाल जिला पंचायत: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सम्मान, पर जनप्रतिनिधियों ने बनाई दूरी

​भोपाल। राजधानी के जिला पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को...

Topics

अवैध फैक्ट्री पर छापा, जानवरों की चर्बी से बना 3,350 लीटर नकली घी जब्त

​खंडवा। शहर के इमलीपुरा क्षेत्र में प्रशासन ने एक...

विदिशा: राजपूत कॉलोनी में आबकारी का छापा, 45 हजार की अवैध शराब जब्त

​विदिशा। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल...

5 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गुराज गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल बरामद

​भोपाल। ऐशबाग पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता...

थाने में समझौता कर बाहर निकले, 10 मिनट बाद युवक के घर पर कर दी फायरिंग

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके श्यामला हिल्स में बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img