Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

पब के बाहर मारपीट, 5 पकड़ाए

इंदौर के लसूडिया इलाके के स्कीम नंबर 78 स्थित मार्क पब के बाहर रविवार देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बदमाशों ने एक युवक पर चाकू और बेल्ट से हमला कर दिया। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसमें 4–5 युवक पीड़ित को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही लसूडिया पुलिस मौके पर पहुंची और कई युवकों को हिरासत में लिया। टीआई तारेश सोनी ने बताया कि पब के बाहर गोविंद भाटी और प्रसिद्ध भाटी का अलीराजपुर निवासी शिवम हुडवे, उसके भाई प्रशांत, प्रदीप, लक्की डाबर और उनके साथियों से विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपियों ने गोविंद और प्रसिद्ध को सड़क पर पटककर जमकर मारपीट की। हमले में गोविंद को चाकू से चोट आई, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य युवकों के नाम भी सामने आ सकते हैं। देर रात घायल गोविंद के बयान लेकर पुलिस ने आपसी विवाद के आधार पर एफआईआर दर्ज की है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img