Saturday, June 27, 2026
35.1 C
Bhopal

फिटजी कोचिंग संचालक करोड़ों की फीस लेकर फरार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली दिल्ली की फिटजी कोचिंग की भोपाल ब्रांच में तालाबंदी हो गई है। कोचिंग संस्थान के एमडी दिनेश कुमार गोयल छात्रों से करोड़ों की फीस वसूलकर फरार हो गए हैं। कोचिंग में पढ़ाने वाले ट्यूटर्स को दो-तीन माह से वेतन भी नहीं मिला है, इस कारण शिक्षकों ने पढ़ाना बंद कर दिया और कोचिंग में तालाबंद हो गई। शनिवार को दर्जनों छात्रों और अभिभावकों ने एमपी नगर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

टीआई जयहिंद शर्मा ने बताया कि शनिवार को करीब 20-20 छात्र और उनके अभिभावक थाने आए। शुक्रवार को भी करीब दस पीड़ित थाने आए थे। सभी ने शिकायती आवेदन सौंपा है। जिसमें फिटजी कोचिंग के संचालक पर फीस के नाम पर करोड़ों रुपए हड़पने की बात लिखी है। आरोपी 1.50 लाख रुपए से लेकर 3 लाख रुपए तक की फीस प्रति छात्र के हिसाब से अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के नाम पर लेता था। शिकायत की जांच की जा रही है, जांच के बाद नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिटजी कोचिंग में 700 छात्रों के एडमिशन हैं

फिटजी कोचिंग की भोपाल शाखा में करीब 700 छात्रों के एडमिशन हैं। इसी साल जुलाई और अगस्त में सैकड़ों छात्रों से एक मुश्त फीस भी जमा करा ली गई थी, जबकि कुछ छात्रों से मंथली और पार्ट पेमेंट ली जाती है। कोचिंग बंद होने से छात्र और उनके परिजन ठगा महसूस कर रहे हैं।

Hot this week

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

Topics

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img