Thursday, August 13, 2026
27 C
Bhopal

भोपाल के अशोका गार्डन में रजाई-गद्दे की दुकान पर लगी आग

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में मंगलवार को एक गद्दे-रजाई की दुकान और गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चार फायर स्टेशनों से दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग की लपटें और घना धुआं कई किलोमीटर दूर से भी दिखाई दिया। आगजनी से लाखों का नुकसान हो गया।

घटना अशोका गार्डन थाने और मयूर अस्पताल के पास हुई। मुख्य सड़क किनारे पर ही एक रूई के गद्दे और रजाई की दुकान है। दोपहर में यही पर आग लग गई, जो कुछ ही देर में भीषण हो गई। बोगदा पुल, गोविंदपुरा, फतेहगढ़ और कबाड़खाना फायर स्टेशन से चार दमकलें मौके पर पहुंची। दूसरी ओर, लोग भी आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। खासी मशक्कत के बाद आग काबू में आ सकी।

शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगना सामने आया है। आग की वजह से इलाके में हड़कंप मच गया, क्योंकि आसपास कई दुकानें थीं। ऐसे में यदि आग बढ़ती तो दूसरी दुकानों को भी चपेट में ले सकती थी। करीब दो घंटे में आग काबू आने से लोगों ने राहत की सांस ली।

ट्रैफिक जाम, पुलिस ने संभाली व्यवस्था आगजनी की घटना से 80 फीट रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई। इससे अशोका गार्डन थाना पुलिस ने व्यवस्था संभाली और रूट को डायवर्ट किया। ताकि, कोई हादसा न हो।

गोदाम में बड़ी मात्रा में रखे थे गद्दे-रजाई जानकारी के अनुसार, गोदाम में लाखों रुपए के गद्दे-रजाई और फोम रखे थे। इस वजह से आग तेजी से फैल गई।

Hot this week

Topics

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img