Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को 18 महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत, मेंडोरी जंगल में मिले थे 52 किलो सोने और करोड़ो नकद

​जबलपुर/भोपाल:

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बहुचर्चित मामले में आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को करीब 18 महीने बाद नियमित जमानत दे दी है। वह फरवरी 2025 से जेल में बंद था। हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उसे 10 लाख रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर सशर्त रिहा करने का आदेश दिया है।

​इन आधारों पर मिली राहत

​सुनवाई के दौरान अदालत ने माना कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट पेश की जा चुकी है। कोर्ट ने इस तथ्य को भी महत्व दिया कि आरोपी डेढ़ साल से जेल में है, जबकि दर्ज मामलों में अधिकतम सात साल तक की सजा का प्रावधान है। गवाहों और दस्तावेजों की संख्या अधिक होने के कारण ट्रायल लंबा चलने की आशंका है, और केवल इस वजह से किसी को अनिश्चितकाल तक जेल में नहीं रखा जा सकता।

​अदालत ने स्पष्ट किया कि जमानत का मतलब आरोपों से मुक्ति नहीं है। कोर्ट ने शर्त रखी है कि आरोपी गवाहों को प्रभावित नहीं करेगा, बिना अनुमति देश नहीं छोड़ेगा और ट्रायल की हर सुनवाई में पेश होगा।

​क्या था पूरा मामला?

​भोपाल के बाहरी क्षेत्र में स्थित मेंडोरी के जंगल में एक कार से छापेमारी के दौरान 52 किलो सोना और करीब 11 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए थे। लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई करते हुए सौरभ शर्मा को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उसकी जमानत याचिकाएं दो बार खारिज हो चुकी थीं।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img