Saturday, July 18, 2026
31.2 C
Bhopal

नाम पूछकर 4 युवकों से मारपीट

इंदौर के एरोड्रम में गुरुवार रात एक मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। यहां चार भाइयों और उनके दोस्तों पर हिंदूवादियों ने हमला कर दिया। उन्हें गलियों में दौड़ाकर पीटा गया। बाद में जब युवक शिकायत करने थाने पहुंचे, तो वहां भी चाकू से हमला कर दिया गया।

हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज

एरोड्रम पुलिस ने फैजान मंसूरी निवासी चंदूवाला रोड, चंदन नगर की शिकायत पर विशाल शर्मा, गोपाल तोमर, दीपक चौहान, दीपेश पाल और उनके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

फैजान ने बताया कि वह जयश्री नगर के रम्मू मेडिकल पर काम करता है। रात में मेडिकल बंद करने के समय उसका भाई अरशद उसे लेने आया था। उसी समय विशाल मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने पहुंचा। वहां विशाल ने नाम पूछने के बाद अपशब्द कहे और अरशद को थप्पड़ मार दिया।

पिटाई के साथ ही दो बाइकों में तोड़फोड़

इसके बाद विशाल ने अपने साथियों को बुला लिया, जिससे डरकर दोनों भाई बाइक से वहां से भागे। रास्ते में उन्होंने मदद के लिए अपने भाई अल्फेश को कॉल किया। अल्फेश, अपने दोस्त इमरान को लेकर नगीन नगर पहुंचा, जहां दो दर्जन से ज्यादा युवकों ने अल्फेश और इमरान की बुरी तरह से पिटाई की। साथ ही दो बाइकों में तोड़फोड़ कर दी।

थाने के बाहर मारा चाकू

पुलिस मौके पर पहुंची और अल्फेश व इमरान को भीड़ से बचाकर थाने ले गई। इसके बाद फैजान अपने भाई सोहेल मंसूरी और दोस्त नदीम के साथ थाने पहुंचा। सोहेल थाने के गेट पर ही रुक गया, जबकि फैजान और अल्फेश अंदर शिकायत दर्ज कराने लगे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि सोहेल को भीड़ में खड़े विशाल और गोपाल ने चाकू मार दिया।

पुलिस ने तुरंत सोहेल, अल्फेश और इमरान को वैन से जिला अस्पताल पहुंचाया। सोहेल को वहां से एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अल्फेश के हाथ, नाक और अन्य जगहों पर फ्रैक्चर है।

पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

Hot this week

भोपाल: स्मैक तस्करी में दो गिरफ्तार, 9 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

​भोपाल। टीलाजमालपुरा पुलिस ने शनिवार सुबह स्मैक तस्करी के...

भोपाल: बीटेक छात्रा ने दी जान, घर में फंदे पर लटका मिला शव

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में बीटेक...

इंदौर: 70 करोड़ की ड्रग्स तस्करी मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, इंदौर-मंदसौर में छापेमारी

​इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के इंदौर सब-जोनल कार्यालय ने...

इंदौर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो मामले, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के गांधीनगर और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में...

Topics

भोपाल: स्मैक तस्करी में दो गिरफ्तार, 9 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

​भोपाल। टीलाजमालपुरा पुलिस ने शनिवार सुबह स्मैक तस्करी के...

भोपाल: बीटेक छात्रा ने दी जान, घर में फंदे पर लटका मिला शव

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में बीटेक...

इंदौर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो मामले, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के गांधीनगर और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img