Saturday, July 18, 2026
30 C
Bhopal

भोपाल में गैंगस्टर जुबैर का पुलिस ने जुलूस निकाला

भोपाल की मंगलवारा, टीला जमालपुरा, क्राइम ब्रांच और हनुमानगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर जुबैर मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के तीन गुर्गों की भी गिरफ्तारी की गई है।

बदमाशों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, तीन छुरी जब्त की गई हैं। सभी ने मिलकर शहर में दहशत बनाने तीन दिन पहले मंगलवारा और टीला जमालपुरा में वाहनों में तोड़-फोड़ के साथ ही फायरिंग की थी।

वारदात मंगलवारा के बदमाश साद खान से पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। आरोपियों के गोली चलाते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। वारदात के बाद मुख्य आरोपी जुबैर उर्फ मौलाना ने सिर के बाल मुंडवाने के साथ ही दाढ़ी को कटवा लिया था।

जुबैर बीते 6 महीने से फरार था। रायसेन की बेगमगंज पुलिस सहित जहांगीराबाद पुलिस को उसकी तलाश थी। गुरुवार रात परवलिया के एक फार्म हाउस में पुलिस ने दबिश देते हुए उसे गिरफ्तार किया। भागने के प्रयास में उसके पांव में फ्रेक्चर आया है।

पुलिस को गुमराह करने बाल मुंडवाए जुबैर मौलाना के खिलाफ गैरतगंज के अलावा भोपाल में कई अपराध दर्ज हैं। जिसमें उस पर तीस हजार रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने बाल भी मुंडवा लिए थे। इसलिए उसका पहचान पाना मुश्किल हो रहा था। पैर टूटने से उसके पैर में प्लास्टर बन गया है। हालांकि अस्पताल से उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।

गोलीकांड में शामिल साथी भी धराए गोलीकांड में उसके साथ फरार चल रहे बदमाश मो शकील उर्फ शन्नी मलिक, जो बदमाश रहे मुख्तार मलिक का भांजा है।इसके अलावा फैसल खान उर्फ जेजे, जहीर खान को भी गिरफ्तार कर लिया।इन आरोपियों के पास से छुरी, डंडे बरामद किए गए हैं। शहर में वर्चस्व बढ़ाने ने बदमाशों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था।

Hot this week

भोपाल: बारिश की कामना को लेकर अनोखा टोटका, गधों को खिलाए गुलाब जामुन

​भोपाल। प्रदेश में मानसून के सुस्त पड़ने और बारिश...

भोपाल: स्मैक तस्करी में दो गिरफ्तार, 9 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

​भोपाल। टीलाजमालपुरा पुलिस ने शनिवार सुबह स्मैक तस्करी के...

भोपाल: बीटेक छात्रा ने दी जान, घर में फंदे पर लटका मिला शव

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में बीटेक...

इंदौर: 70 करोड़ की ड्रग्स तस्करी मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, इंदौर-मंदसौर में छापेमारी

​इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के इंदौर सब-जोनल कार्यालय ने...

Topics

भोपाल: बारिश की कामना को लेकर अनोखा टोटका, गधों को खिलाए गुलाब जामुन

​भोपाल। प्रदेश में मानसून के सुस्त पड़ने और बारिश...

भोपाल: स्मैक तस्करी में दो गिरफ्तार, 9 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

​भोपाल। टीलाजमालपुरा पुलिस ने शनिवार सुबह स्मैक तस्करी के...

भोपाल: बीटेक छात्रा ने दी जान, घर में फंदे पर लटका मिला शव

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में बीटेक...

इंदौर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो मामले, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के गांधीनगर और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img