इंदौर की परदेशीपुरा पुलिस दो साल पहले के एक मामले में जांच के बाद एक युवक के ही दोस्त के खिलाफ 6 लाख की धोखाधड़ी किए जाने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित इस मामले में दो साल से परेशान हो रहा था।
पुलिस ने बताया कि अभिषेक वर्मा निवासी नंदानगर कि शिकायत पर पुलिस ने उसके दोस्त निर्मल झा पर 6 लाख 7 हजार की धोखाधड़ी को लेकर केस दर्ज किया है।
अभिषेक ने बताया-
मार्च 2021 से मई 2022 तक उसने निर्मल झा के अकाउंट में 6 लाख 7 हजार रुपए ट्रांसफर किए। लेकिन, निर्मल ने रुपए वापस नहीं किए। मामले में वह कई दिनों तक थाने और पुलिस विभाग के अफसरों के चक्कर लगातार रहा। उसने सीएम हेल्पलाइन की। इसके बाद पुलिस ने मामले में उसे बयान के लिए थाने बुलाया और केस दर्ज किया।
अभिषेक ने बताया कि वह निर्मल को पहले से जानता था। निर्मल ने कहा था कि शेयर मार्केट में अच्छा पैसा है। इसके बाद उसने कहां कि वह इसमें बताए अनुसार इन्वेस्ट करे। पूंजी का ध्यान वह रखेगा। जिसमें हर माह उसे प्रॉफिट मिलता रहेगा। अभिषेक ने भरोसे में शुरुआत में उसे कुछ पेमेंट करना शुरू किया। जिसमें उसने 52 हजार के करीब रुपए अभिषेक के अकांउट में डाले।
इसके बाद वह अभिषेक से यूपीआई के माध्यम से रूपए लेता रहा। लेकिन, उसे करीब एक साल तक इस्तेमाल करने के बाद बदल गया। बाद में निर्मल ने अभिषेक का मोबाइल उठाना बंद कर दिया और बताया कि उसके रुपए मार्केट में डूब गए।
मामले में अभिषेक ने रुपए को लेकर काफी तकादा लगाया। 2022 में दिसंबर तक रुपए नहीं देने के बाद पुलिस को शिकायत कर दी। यहां भी सुनवाई नहीं होने पर सीएम हेल्पलाइन से मदद ली।




