Wednesday, June 24, 2026
27.1 C
Bhopal

ग्वालियर में रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने की बहू से छेड़छाड़

ग्वालियर में ससुर-बहू के पवित्र रिश्ते को ताक पर रखकर एक ससुर ने बेटे की नवविवाहिता पत्नी को घर में अकेला पाकर छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह खुद को बचाकर नवविवाहिता अपने कमरे में पहुंची और दरवाजा बंद कर पति को घटना की सूचना दी।

घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के गोवर्धन कॉलोनी में बीती रात करीब 9 बजे की है। पति के घर आने पर नवविवाहिता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बेटा-बहू के थाने जाते ही आरोपी ससुर घर से फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

यह हैं पूरा मामला

ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के गोवर्धन कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय नवविवाहिता ने पति के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की है कि उसके पति एक प्राइवेट जॉब करते हैं और बीते रोज घर पर नहीं थे। उसे वक्त घर में उसके पुलिस विभाग से रिटायर्ड ससुर व दिव्यांग देवर था।

रात करीब नौ बजे उसके ससुर ऊपर आए और दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद जब वह गेट लगाने के लिए आई तो ससुर ने उससे छेड़छाड़ कर गलत हरकतें की और उसके कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह वह खुद को बचाकर दूसरे कमरे में पहुंची और गेट बंद कर अपने आप को बचाया और पति को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पति व पीड़िता के पिता उसके पास पहुंचे और उसे लेकर थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर उसके ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी को जल्द पकड़ने की कही बात

गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेंद्र शर्मा ने बताया- पीड़ित ने अपने पति के साथ थाने आकर अपने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की थी, पीड़ित की शिकायत पर आरोपी ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

कटारा हिल्स पुलिस ने सुलझाया एक महीने पुराना ‘ब्लाइंड मर्डर’, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। कटारा हिल्स पुलिस ने एक महीने पहले इकोलॉजिकल...

भोपाल देहात: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान से साइबर ठगों को मात देने की तैयारी

​भोपाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, जिला भोपाल (देहात) में...

भोपाल: पुलिस ने 2-2 हजार के इनामी तीन शातिर बदमाशों को दबोचा

​भोपाल। गौतम नगर थाना पुलिस ने शहर में सक्रिय...

Topics

कटारा हिल्स पुलिस ने सुलझाया एक महीने पुराना ‘ब्लाइंड मर्डर’, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। कटारा हिल्स पुलिस ने एक महीने पहले इकोलॉजिकल...

भोपाल देहात: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान से साइबर ठगों को मात देने की तैयारी

​भोपाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, जिला भोपाल (देहात) में...

भोपाल: पुलिस ने 2-2 हजार के इनामी तीन शातिर बदमाशों को दबोचा

​भोपाल। गौतम नगर थाना पुलिस ने शहर में सक्रिय...

स्कूलों की रसोई में लापरवाही, कई जगह मिला एक्सपायरी सामान; प्रशासन सख्त

​इंदौर। शिशुकुंज स्कूल में बच्चों के बीमार होने की...

भोपाल में युवक ने सेक्स करने से मना करा तो कर दी हत्या

भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने इकोलॉजिकल पार्क के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img