Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड हिरासत में: गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में डिटेन किया गया

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिरासत में ले लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गोल्डी को 20 नवंबर या इससे पहले डिटेन किया गया। हालांकि, अभी तक इसके बारे में कैलिफोर्निया पुलिस ने औपचारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने भारतीय एजेंसियों से बात की है। बताया जा रहा है कि गोल्डी को भारत भेजा जा सकता है।

गोल्डी बराड़ के खिलाफ पहले ही 2 पुराने केसों में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। वह कुछ दिन पहले ही कनाडा से राजनीतिक शरण के लिए कैलिफोर्निया भागा था।

पंजाब के CM भगवंत मान ने गोल्डी की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि गोल्डी को जल्द भारत लाया जाएगा।

कैलिफोर्निया की फ्रेसनो सिटी में रह रहा था गोल्डी बराड़
मूसेवाला के कत्ल के वक्त गोल्डी बराड़ कनाडा में रह रहा था। सिंगर के कत्ल के बाद गोल्डी भारतीय खुफिया एजेंसियों और मूसेवाला के फैंस के निशाने पर आ गया। उसे डर लगा कि कहीं कोई उसके ठिकाने का पता न बता दे। इस वजह से वह कुछ समय पहले कनाडा से अमेरिका के कैलिफोर्निया की फ्रेसनो (FRESNO) सिटी भाग निकला था। वहां जाकर उसने 2 वकीलों की मदद से राजनीतिक शरण लेने की भी कोशिश की।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img