Thursday, November 12, 2026
27.1 C
Bhopal

राजधानी में जिम 365 डिग्री पर जीएसटी छापा, एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

​राजधानी भोपाल में सेंट्रल जीएसटी (CGST) की टीम ने जिम 365 डिग्री के पांच प्रमुख ठिकानों पर छापा मारकर एक करोड़ रुपए से अधिक की टैक्स चोरी पकड़ी है। बिना बिल जारी किए कारोबार करने का मामला सामने आने के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

  • ​इन ठिकानों पर हुई कार्रवाई: टीम ने कुरैशी संचालक के चूनाभट्‌टी, कोहेफिजा, बावड़िया कलां, सिंधी कॉलोनी और जेके रोड स्थित प्रतिष्ठानों पर दबिश दी।
  • ​5% टैक्स का नियम: सितंबर 2025 में जीएसटी नियमों में बदलाव के बाद इन संस्थानों के लिए टैक्स क्रेडिट (ITC) की व्यवस्था खत्म कर दी गई थी, जिसके बाद इन्हें 5% टैक्स देना था। शुरुआती जांच में सामने आया कि संचालक द्वारा यह टैक्स जमा नहीं किया जा रहा था, जबकि पहले इस पर 18% जीएसटी लागू था।
  • ​30 अफसरों की टीम: प्रधान आयुक्त एन पदमश्री के निर्देश और एडिशनल कमिश्नर जी मनिगंडा स्वामी के नेतृत्व में करीब 30 अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच पूरी होने के बाद टैक्स चोरी की राशि वसूलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

​सारंगपुर में किराना दुकानों का निरीक्षण

उधर, स्टेट जीएसटी भोपाल की टीम ने राजगढ़ जिले के सारंगपुर में बड़े किराना कारोबारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। बिना बिल सामान बेचने, ग्राहकों से जीएसटी वसूलने के बावजूद बिल न देने और अनरजिस्टर्ड प्रतिष्ठानों की शिकायतों के आधार पर यह जांच की गई। कुछ दुकानों का टर्नओवर 40 लाख रुपए से कम मिलने पर विभागीय रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

Hot this week

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

Topics

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img