Monday, October 5, 2026
30.8 C
Bhopal

Gwalior MP Board Exam 2022: दो चरणों में होगा बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन, जल्दी घोषित होगा रिजल्ट

 माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत अभी हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री की परीक्षाएं चल रही है। ये परीक्षाएं 17 व 18 फरवरी से शुरू हुई हैं और आगामी 10 से 12 मार्च तक ये परीक्षाएं चलेंगी। इस बार समय से बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी हो सके और समय से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाए, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दो चरणों में मूल्यांकन का कार्य कराया जाएगा।

इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा तैयार की गई योजना के तहत आगामी 28 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं का मूल्यांकन पांच मार्च से शुरू कर दिया जाएगा। तब तक दोनों कक्षाओं की आधी परीक्षाएं निबट चुकी होंगी, ऐसे में परीक्षा के साथ-साथ ही मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ग्वालियर में इसके लिए कंपू स्थित पद्मा विद्यालय में केंद्रीय मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए ग्वालियर अंचल के जिलों के बजाय अन्य संभागों के जिलों की कापियां यहां चेक करने के लिए भेजी जाएंगी। केंद्रीय मूल्यांकन के तहत पद्मा विद्यालय में कापियां रखी जाएंगी और मूल्यांकन कर्ताओं को विद्यालय में आकर ही कापियां चेक करनी होंगी। इससे मूल्यांकन की पारदर्शिता भी बरकरार रहेगी। इसके बाद बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने तक प्रयास किए जाएंगे कि केंद्रीय मूल्यांकन के जरिए एक चरण में काम पूरा हो जाएगा। एक मार्च से 12 मार्च तक होने वाले पेपरों के लिए मूल्यांकन परीक्षा के बाद शुरू किया जाएगा। हर वर्ष मंडल द्वारा जून माह में रिजल्ट घोषित किया जाता है, लेकिन तब परीक्षाएं भी मार्च से अप्रैल के बीच होती थीं। इस बार बोर्ड परीक्षाएं फरवरी माह से शुरू की गई हैं। ऐसे में उम्मीद यह जताई जा रही है कि मूल्यांकन का कार्य अधिकतम डेढ़ माह में पूरा हो जाएगा और हाई स्कूल व हायर सेकेंड्री का रिजल्ट मई माह में घोषित हो जाएगा। साथ ही नया सत्र भी समय पर शुरू हाे सकेगा।

Hot this week

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img