Friday, May 8, 2026
39.1 C
Bhopal

Gwalior news: कोर्ट ने एसपी को किया तलब, टीआइ लाइन अटैच, जांच अधिकारी निलंबित

इंदरगंज थाना प्रभारी व लूट के केस के जांच अधिकारी को तथ्य छिपाना महंगा पड़ गया। शुक्रवार को एकल पीठ ने पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को फटकार लगाते हुए सवाल किया कि केस डायरियों में तथ्य छिपाए जा रहे हैं। यह पहला मामला नहीं है। पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इनके खिलाफ क्या कार्रवाई की। एसपी ने कहा कि थाना प्रभारी व जांच अधिकारी को शाम तक निलंबित कर देंगे, लेकिन देर रात टीआइ आसिफ मिर्जा बेग को लाइन अटैच कर दिया। जबकि जांच अधिकारी व सब इंस्पेक्टर अवधेश कुशवाह को निलंबित कर दिया।

आनंद जादौन व योगेश पाल का डीडी माल के पास एक टिक्की वाले से विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने टिक्की वाले से मारपीट कर दी। टिक्की वाले ने इंदरगंज थाने में लूट का केस दर्ज करा दिया। आनंद जादौन ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज जब्त नहीं किए गए थे। इस आधार पर आनंद जादौन को अग्रिम जमानत मिल गई। आनंद जादौन को मिली जमानत के आधार पर सह आरोपित योगेश पाल ने जमानत याचिका दायर की। उनकी ओर से अधिवक्ता पुरुषोत्तम राय ने तर्क दिया कि वह केस का सह आरोपित है। सिर्फ मारपीट का केस था, लेकिन पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में वह बीच बचाव कर रहा है। जब कोर्ट ने केस डायरी तलब की तो उसमें सीसीटीवी फुटेज संलग्न थे। इसको लेकर कोर्ट ने थाना प्रभारी आसिफ मिर्जा बेग व जांच अधिकारी एसआइ अवधेश कुशवाह को तलब कर लिया। शुक्रवार को दोनों कोर्ट में उपस्थित हुए। ये कोर्ट के सवालों का जवाब नहीं दे सके। कोर्ट ने दोपहर में एसपी को तलब कर लिया। एसपी से कोर्ट ने कई सवाल किए और पूछा कि आप जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने निलंबन करने का आश्वासन दिया। इसके बाद एसपी ने देर रात दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर दी।

Hot this week

नशे की हालत में एसिड पीने वाले फल विक्रेता की मौत

​भोपाल। राजधानी के टीलाजमालपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा...

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...

भोपाल: एसी कोच में चढ़ने पर टीटीई ने बुजुर्ग महिला को जड़ा घूंसा, दांत टूटा

​भोपाल | रेलवे में मानवता को शर्मसार करने वाला...

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर...

Topics

नशे की हालत में एसिड पीने वाले फल विक्रेता की मौत

​भोपाल। राजधानी के टीलाजमालपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा...

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर...

मासूम से दरिंदगी करने वाले को 5 साल की जेल

​इंदौर। शहर की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सात वर्षीय...

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img