Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

हबीबगंज पुलिस ने किया शातिर कार चोर को चोरी की कार सहित गिरफ्तार

         

घटना का विवरण:- फरियादी  शपथ वर्मा पिता श्री राजेश वर्मा उम्र- 24 साल निवासी-सिमरन किराना स्टोर बिटठल नगर लाल घाटी भोपाल 8085913043 ने थाना उपस्थित आकर बताया कि मैं उपरोक्त  लिखाये गये पते पर रहता हूँ तथा प्राईवेट नौकरी करता हूँ ,कि दिनाक 29.11.22 के रात्रि 08.30 बजे करीबन मैने अपनी मारूति 800 कार क्रमाक MP-04-HC-7159 स्काई ब्लू कलर की गेस्टोकेयर अस्पताल मेन रोड परिसर में लाँक लगाकर खडी कर दी थी। रात्रि करीबन 11.00  बजे बाहर आकर देखा तो मेरी मारूति 800 कार खडे किये हुये स्थान पर नही मिली जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, की रिपोर्ट पर अपराध क्र 698/22 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया ।

               वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो द्वारा शहर मे लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने व वाहन चोरो को गिरफ्तार करने हेतू आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशो के पालन मे सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज श्री वीरेन्द्र मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी हबीबगंज के नेतृत्व मे थाना हबीबगंज मे एक विशेष टीम का गठन किया गया था।  

            उक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30/11/2022 को आरोपी  व कार  की तलाश पतारसी हेतू भोपाल इंदौर रोड पर फंदा टोल नाके के पास पहुचेँ । आरोपी व गाडी के बारे में राहगीरो से पूछताछ किया । कुछ समय पश्चात भोपाल की और से अपराध धारा सदर से संबधित मारुति 800 कार आती दिखाई दी जिसे पकडा व चालक का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम प्रणय सिंह वर्मा पिता प्रेम सिंह वर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी म.न 17/09 नंदा पाटनीपुरा इंदौर स्थाई पता – म.न 04 जेल लाईन मंदिर के पीछे अलीराजपुर म.प्र का बताया व घटना में अपनी संल्पित्ता स्वीकार करते हुए उक्त कार चोरी करना बताया जाने से आरोपी के कब्जे से मारुति कार कीमती लगभग 1,00,000/- लाख रूपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय आदेशानुसार केन्द्रीय जेल भोपाल मे दाखिल किया गया है।

नाम/पता गिरफ्तारशुदा आरोपी-  

प्रणय सिंह वर्मा पिता प्रेम सिंह वर्मा उम्र 28 वर्ष नि0 म.न 17/09 नंदा पाटनीपुरा इंदौर
 स्थाई पता – म.न 04 जेल लाईन मंदिर के पीछे अलीराजपुर म.प्र 
                         
उक्त शातिर वाहन चोर  को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा कर चोरी गया वाहन कुल मसरूका लगभग एक लाख रूपये का  जप्त करने मे थाना हबीबगंज टीम थाना प्रभारी मनीष राज सिंह, सउनि मनोज यादव, सउनि ओमपाल, प्र0आर0 राघवेन्द्र भास्कर, आर0 अमित व्यास सराहनीय भूमिका रही है ।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img