Tuesday, April 28, 2026
31.1 C
Bhopal

छतरपुर पत्थरबाजी का मुख्य आरोपी शहजाद गिरफ्तार

छतरपुर में कोतवाली थाने पर पथराव के मुख्य आरोपी हाजी शहजाद को पुलिस ने मंगलवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। हाजी गुपचुप तरीके से कोर्ट में सरेंडर करने जा रहा था, जिसकी सूचना पुलिस को मिली और घेराबंदी कर जिला अदालत के बाहर से उसे दबोच लिया।

छतरपुर एसपी अगम जैन ने शहजाद को फरार घोषित कर 10 हजार का इनाम रखा था। साथ ही लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। मामले में अब तक 37 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें से 36 को जेल भेजा जा चुका है। आरोपियों में से 6 पर जिलाबदर की कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक जिला कांग्रेस कमेटी का पूर्व उपाध्यक्ष हाजी शहजाद अली 21 अगस्त को भीड़ में वह ज्ञापन सौंपने वालों में सबसे आगे था।

कोर्ट के बाहर पहले से तैनात थी पुलिस टीम

हाजी शहजाद मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे जिला कोर्ट में जा रहा था। पुलिस उसे खोज रही थी। पुलिस को आशंका थी कि हाजी कोर्ट में सरेंडर कर सकता है, इसलिए एक टीम कोर्ट के बाहर सिविल ड्रेस में तैनात की गई थी। दोपहर में अचानक से बड़ी संख्या में पुलिस कोर्ट परिसर के बाहर आई और एक व्यक्ति को गाड़ी में डालकर रवाना हो गई। बाद में पता चला कि जिसे पुलिस ने पकड़ा है वह हाजी शहजाद है। पुलिस उसे पकड़कर जिस कोतवाली थाने में पथराव हुआ था, वहीं पर लेकर आई।

जनसुनवाई कर रहे एसपी अगम जैन को हाजी की गिरफ्तारी की सूचना मिली तो वे तत्काल कोतवाली पहुंचे। मौके पर सीएसपी अमन मिश्रा, टीआई अरविंद कुजूर हाजी से पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ के बाद हाजी का मेडिकल करवाया जाएगा। संभवत: उसे आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है।

22 अगस्त को गिराई गई थी 20 करोड़ की कोठी

पथराव की घटना के बाद से ही पुलिस उस पर कड़ा एक्शन लेने की तैयारी में थी। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। बुधवार रातभर पुलिस फोर्स मार्च पास्ट करती रही।

गुरुवार सुबह टीकमगढ़, पन्ना समेत सीमा से लगे जिलों से भी अतिरिक्त फोर्स को बुला लिया गया। सुबह से पूरे मामले को नॉर्मल दिखाने की कोशिश की गई। अचानक सुबह करीब 10 बजे पुलिस लाइन में फोर्स जमा होने लगी। कुछ देर बाद सभी सीनियर अधिकारी भी पुलिस लाइन पहुंच गए।

4 बुलडोजर और JCB मशीनों से गिराई हवेली

22 अगस्त की सुबह होते ही शहर के सभी थानों के TI, पुलिसकर्मी, राजस्व अमला, नगर पालिका और मेडिकल टीमें हाजी शहजाद अली की कोठी पर पहुंची थी। सरकारी अमले के साथ 4 बुलडोजर और JCB मशीनें थीं। कड़ी सुरक्षा के बीच टीम ने करीब 11.30 बजे कार्रवाई शुरू की।

जब सरकारी अमला पहुंचा, उस वक्त भी कोठी के एक हिस्से का निर्माण चल रहा था। पुलिस ने JCB की मदद से ताला तोड़कर कोठी को ढहाना शुरू कर दिया। कोठी के कुछ हिस्से का निर्माण चल रहा था।

शाम तक बिना रुके बुलडोजर और JCB चलती रहीं। हवेली में रखे 3 चार पहिया वाहनों को कुचलकर स्क्रैप बना दिया गया, जबकि एक बुलेट मोटर साइकिल को मशीन से बाहर निकाला गया। दो राइफलें भी जब्त की गईं। टीम को देखते ही यहां मौजूद कुछ लोग भाग खड़े हुए, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 53 हजार करोड़ की योजनाओं को 2031 तक विस्तार, सिंचाई और शिक्षा पर जोर

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार...

इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी को मिली जमानत

​शिलॉन्ग/इंदौर: मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान हुए...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img