Monday, September 28, 2026
30.5 C
Bhopal

थाना हनुमानगंज पुलिस को सफलता, वाहन चोर गिरफ्तार, दो मारूती कार समेत मो.सा. कीमती 6,00,000 रूपये का मशरूका बरामद

घटना का विवरण- दिनांक 23.11.22 को फरियादी मो. शाजिल खान निवासी न्यु कबाडखाना भोपाल ने मारूती 800 कार MP04V2739 न्यु कबाडखाना से अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी करने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर थाना हनुमानगंज मे अप.क्र. 840/22 धारा 379 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही – मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज द्वारा मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए घटना स्थल से लगे आने जाने वाले रास्तो का रूट चार्ट तैयार कराया गया एवं सीसीटीव्ही फुटेज मे देखे गये संदेहियो की सघनता से तलाश पतारशी करने उनि. पवन सेन के कुशल नेतृत्व मे प्र.आर.314 प्रवीण सिंह ठाकुर एवं आर.2077 आकाश श्रीवास्तव की टीम गठित संदेहियो की तलाश पतारशी करने रवाना की गई जिसके परिणाम स्वरूप संदेही 01.मोहम्मद सोएब पिता सुबराती उम्र 20 साल निवासी सद्दू भाई का मकान बाग मुफ्ती साहब के कब्रिस्तान के पास कबीटपुरा थाना टीलाजमालपुरा भोपाल एवं 02. मोहम्मद अमन पिता बबलू उम्र 21 साल निवासी उमेर भाई का मकान बाग मुफ्ती साहब के कब्रिस्तान के पास कबीटपुरा थाना टीलाजमालपुरा भोपाल 03. जुबेर खान पिता अजीज खाँ अहमद उम्र 25 साल निवासी नन्ही बी की मस्जिद वाली गली इरफान भाई अदालत के मकान के पास काग्रेस नगर थाना टीलाजमालपुरा भोपाल को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपियो ने थाना हनुमानगंज के अपराध क्रमांक 840/22 धारा 379 भादवि मे चोरी गई मारूति 800 कार चोरी करना स्वीकार किया आरोपियो ने पूछताछ पर भोपाल शहर के अन्य थाना क्षेत्रो से वाहन चोरी करने की घटना स्वीकार करने पर आरोपियो से बरामद किये गये वाहनो का

विवरण इस प्रकार है –

  1. अप.क्र. 840/22 धारा 379 भादवि. थाना हनुमानगंज वाहन का प्रकार मारूती कार MP04V2739 02.अप.क्र.234/22 धारा 379 भादवि.थाना मंगलवारा वाहन का प्रकार मो.सा.हीरो होण्डा स्पलेण्डर एमपी04एनएल 3053 03.अप.क्र. 1190/22 धारा धारा 379 भादवि. थाना निशातपुरा वाहन का प्रकार मारूती 800 कार एम.पी.04 सीबी 9199 04.अप.क्र. 302/22 धारा 379 भादवि. वाहन का प्रकार मो.सा.बजाज पल्सर एमपी 04 केएम 0643 कुल कीमती करीबन छ: लाख रूपये
    मामले मे आरोपियो की गिरफ्तारी की जाकर न्यायालय पेश किया गया है आरोपी दिनांक 12.12.22 तक न्यायिक अभिरक्षा मे केन्द्रीय जेल भोपाल मे परिरूद्ध कराया गया है ।

घटना वारदात का तरीका – आरोपी वाहन खोलने/तोडने मे अभ्यस्थ होकर पूर्व मे कबाडखाना मे काम करते थे कम से अधिक पैसा कमाने की सोच के चलते पुराने वाहनो को खरीदकर उनके पार्टस खोलने बेचने के लिए शहर से दूर इस्लामनगर मे गोडाउन बना रखा था जहाँ पर पुराने खरीदे वाहनो के साथ-2 शहर मे सूनसान स्थानो मे खडे वाहनो को चोरी कर ले जाते थे एवं पुराने वाहनो को आड मे चोरी के वाहनो के पार्टस खोलकर खोलकर बेचने की फिराक मे थे।

अपराधिक रिकार्ड –
मोहम्मद सोएब पिता सुबराती – अप.क्र. 840/22 धारा 379 भादवि. थाना हनुमानगंज, अप.क्र. 234/22 धारा 379 भादवि. मंगलवारा अप.क्र. 1190/22 धारा 379 भादवि. निशातपुरा अप.क्र. 302/22 धारा 379 भादवि. थाना कोतवाली
मोहम्मद अमन पिता बबलू – अप.क्र. 840/22 धारा 379 भादवि. थाना हनुमानगंज, अप.क्र. 234/22 धारा 379 भादवि. मंगलवारा अप.क्र. 1190/22 धारा 379 भादवि. निशातपुरा अप.क्र. 302/22 धारा 379 भादवि. थाना कोतवाली
जुबेर खान पिता अजीज खाँ – अप.क्र. 702/16 धारा 294,323,506,34 भादवि., अप.क्र. 840/22 धारा 379 भादवि. थाना हनुमानगंज, अप.क्र. 234/22 धारा 379 भादवि. मंगलवारा अप.क्र. 1190/22 धारा 379 भादवि. निशातपुरा अप.क्र. 302/22 धारा 379 भादवि. थाना कोतवाली

भूमिकाः- वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर, उनि. पवन सेन, प्र.आर.314 प्रवीण ठाकुर, प्र.आर.36 सुनील तिवारी, आर.2077 आकाश श्रीवास्तव, आर.आशीष वर्मा,आर.3468 शैलेन्द्र सिंह चंदेल की सराहनीय भूमिका रही है।

Hot this week

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img