Saturday, August 15, 2026
22.1 C
Bhopal

सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर छह महीने तक दुष्कर्म किया

रीवा के सेमरिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद को साइबर सेल का हेड बताकर सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर छह महीने तक दुष्कर्म किया। साथ ही वह ब्लैकमेल करता रहा।

पीड़िता की शिकायत पर रीवा पुलिस ने आरोपी अर्जुन कुमार को खास रणनीति से देहरादून से बुलाकर आज (शुक्रवार) गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। आरोपी के पास से फर्जी आईडी, निजी दस्तावेज, प्लास्टिक की पिस्टल और चाकू बरामद किए गए।

देहरादून से रीवा बुलाकर गिरफ्तार किया एसडीओपी उमेश प्रजापति ने बताया कि अर्जुन कुमार ने धोखे से युवती के फोन से प्राइवेट फोटो-वीडियो चुरा लिए थे। इसी से वह उसे ब्लैकमेल करता रहा।

युवती की शिकायत पर रीवा पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष रणनीति बनाई। पुलिस ने पीड़िता को आरोपी से नरमी से बात करने की सलाह दी और कहा कि उससे इस तरह बात करो कि उसे शक ना हो और उसे मिलने के लिए रीवा बुला लो। इसके बाद पीड़िता ने उसे मिलने के लिए रीवा बुलाया।

इस दौरान पीड़िता लगातार उसकी लोकेशन लेती रही और पुलिस को भी जानकारी देती रही। जैसे ही गुरुवार देर शाम आरोपी देहरादून से लगभग 1000 किलोमीटर की यात्रा करके पीड़िता से मिलने रीवा पहुंचा। पुलिस ने उसे धर दबोचा और पकड़कर थाने ले गई। आज (शुक्रवार) कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी के पास से प्लास्टिक की पिस्टल, चाकू, बाइक और आधार सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए गए।

सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाए थे आरोपी युवती को बीते 6 माह से परेशान कर रहा था। उसके निजी फोटो वीडियो भी फर्जी आईडी के जरिए सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा था। पहले तो युवक ने पुलिसकर्मी बनकर सोशल मीडिया में उससे दोस्ती की पेशकश की। फिर धीरे-धीरे उस पर प्यार का दबाव बनाता रहा। अपने पुलिसकर्मी होने की ठसक दिखाता रहा।

बताता था- देहरादून में पदस्थ हूं आरोपी युवक खुद उत्तराखंड के देहरादून का ही रहने वाला है। वह खुद को देहरादून में ही पदस्थ बताता था। उसके पास से साइबर सेल चीफ उत्तराखंड का फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img