Monday, July 27, 2026
30.5 C
Bhopal

अग्रवाल मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, 6 लाख से ज्यादा की दवाएं जब्त

पोरसा (मुरैना)।

स्थानीय कस्बे के अग्रवाल मेडिकल स्टोर पर रविवार को भोपाल से आई स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्यीय टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने सील तोड़कर दुकान और गोदाम की गहन जांच की। जांच के दौरान दवाओं के स्टॉक और खरीदी-बिक्री के जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए 6 लाख रुपये से अधिक मूल्य की दवाएं जब्त कर ली हैं।

​दस्तावेजों के अभाव में बढ़ सकती है जब्ती

​मुरैना के ड्रग इंस्पेक्टर बाबूलाल विरथरिया ने बताया कि स्टॉक और दस्तावेजों के मिलान की प्रक्रिया अभी जारी है, इसलिए जब्त की जाने वाली दवाओं की कुल कीमत और मात्रा अभी और बढ़ सकती है। जांच टीम में उनके साथ दतिया के उमेश रामचंदानी, अशोकनगर के जितेंद्र शर्मा और भिंड के रवि कुमार जाटव भी शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग की यह कार्रवाई देर शाम तक चलती रही।

​युवक की खुदकुशी के बाद गरमाया मामला

​उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले शुक्रवार (24 जुलाई) को सर्वेश राठौर नामक युवक ने नशे से परेशान होकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले युवक ने एक वीडियो जारी कर अग्रवाल मेडिकल स्टोर पर नशे के अवैध इंजेक्शन बेचने के गंभीर आरोप लगाए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

खजराना में ऑनलाइन ठगी: डॉलर दिलाने के नाम पर महिला व्यापारी से 50 हजार की धोखाधड़ी

​इंदौर: शहर के खजराना थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का...

पत्नी को बीच सड़क पर हेलमेट से पीटने वाला पति फरार, पुलिस कर रही तलाश

​अनूपपुर। जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत परासी गांव के...

भिंड में दर्दनाक हादसा:भाजपा नेत्री की कार की पहिए के नीचे आने से बच्चे की मौत

​भिंड: नेशनल हाईवे-719 पर कनकूरा गांव के पास शनिवार शाम...

इंदौर: कनाड़िया में चेकिंग के दौरान कार सवारों ने तीन पुलिसकर्मियों को पीटा, FIR दर्ज

​इंदौर: शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी...

Topics

पत्नी को बीच सड़क पर हेलमेट से पीटने वाला पति फरार, पुलिस कर रही तलाश

​अनूपपुर। जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत परासी गांव के...

इंदौर: कनाड़िया में चेकिंग के दौरान कार सवारों ने तीन पुलिसकर्मियों को पीटा, FIR दर्ज

​इंदौर: शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी...

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के भीमनगर रेलवे क्रॉसिंग के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img