Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

पत्नी को बीच सड़क पर हेलमेट से पीटने वाला पति फरार, पुलिस कर रही तलाश

​अनूपपुर।

जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत परासी गांव के पास एक पति द्वारा अपनी पत्नी को बीच सड़क पर बाल पकड़कर हेलमेट से बेरहमी से पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और रविवार को आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस हमले में महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और मेडिकल रिपोर्ट में भी मारपीट की पुष्टि हुई है।

​सड़क पर गिराकर की मारपीट, वीडियो आया सामने

​पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 जुलाई की है। पीड़िता कहीं जा रही थीं, तभी उनका पति भूषण यादव (40 वर्ष) बाइक से वहां पहुंचा और विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो साफ दिख रहा है कि आरोपी पति पत्नी के बाल पकड़कर उसे लगातार हेलमेट से पीट रहा है। हेलमेट के जोरदार वार से महिला का सिर फट गया, जिससे खून बहने लगा और वह कुछ देर के लिए मौके पर ही बेहोश हो गई थी।

​एक साल से अलग रह रही है पीड़िता

​पीड़िता परासी गांव में अपने बेटे और बेटी के साथ किराए के मकान में रहकर ‘कृषि सखी’ के रूप में काम करती है और परिवार का गुजारा चलाती है। वह पिछले एक साल से अपने पति भूषण यादव से अलग रह रही है और दोनों के बीच वैवाहिक विवाद का मामला अदालत में लंबित है।

​महिला का आरोप है कि अलग रहने के बावजूद आरोपी पति लगातार उसका पीछा करता है, गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। पहले भी वह कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है।

​प्रधान आरक्षक सपन नामदेव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Hot this week

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

Topics

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img