Friday, July 3, 2026
30.5 C
Bhopal

भोपाल में दिनदहाड़े पत्थर और तोड़फोड़ का हाईवोल्टेज ड्रामा

भोपाल के कोलार रोड स्थित फाइन एवेन्यू फेज-2 में खुलेआम ईंट-पत्थर चलने और घर में घुसकर गाड़ी तोड़ने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक तरफ जहां विकास तिवारी महिला पर ईंट और बड़े पत्थर फेंकते दिख रहे हैं, वहीं दूसरी फुटेज में सावित्री चौहान और उनका बेटा गुरप्रीत तिवारी की गाड़ी पर रॉड से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने विकास तिवारी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि विकास तिवारी पहले भी मारपीट कर चुके हैं, उन पर केस दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की इस घटना के पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुके हैं। विकास तिवारी पर मारपीट के पुराने मामले भी दर्ज हैं। वहीं इस बार महिला को पत्थर मारने के आरोप में 1 दिसंबर को कोलार थाने में विकास तिवारी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। इधर, विकास तिवारी का कहना है कि उन पर पहले परिवार द्वारा हमला किया गया, उसी के बाद उन्होंने अपना बचाव किया। तिवारी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल कोलार थाना पुलिस दोनों पक्षों के वीडियो और शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज की बारीकी से पड़ताल की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, 12 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर...

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...

भूषण स्टील मामला: नीरज सिंघल की पत्नी की 58 करोड़ की संपत्ति कुर्क

​इंदौर/नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भूषण स्टील लिमिटेड...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img