Sunday, August 2, 2026
24 C
Bhopal

अस्पताल से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

धार:

जिले में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए शनिवार शाम दुष्कर्म का एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

​कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को विजय (पिता बद्रीलाल, निवासी बंजारी, थाना नालछा) को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया था। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया था।

​पुलिसकर्मी जब इमरजेंसी वार्ड के बाहर मेडिकल पर्ची बनवाने काउंटर पर गए, तभी आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया।

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन देर रात तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। इस लापरवाही के बाद अस्पताल और पुलिस सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Hot this week

पति के कातिल प्रेमी और बेवफा पत्नी को उम्रकैद

​इंदौर: जिला कोर्ट ने तीन साल पुराने सनसनीखेज हत्याकांड में...

स्कूल बस से गूंजी ‘मामा-मामा’ की आवाज, बच्चों को देख खुशी से झूम उठे शिवराज

राजनेताओं और जनता के बीच का रिश्ता अक्सर औपचारिक...

विदिशा में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए केवाईसी अनिवार्य, अंतिम तारीख 16 अगस्त

​विदिशा: जिले में सभी एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए केवाईसी...

इंजीनियर और मंगेतर से मारपीट और दरिंदगी का प्रयास: 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

गुना: हनुमान टेकरी से दर्शन कर लौट रहे एक इंजीनियर...

Topics

पति के कातिल प्रेमी और बेवफा पत्नी को उम्रकैद

​इंदौर: जिला कोर्ट ने तीन साल पुराने सनसनीखेज हत्याकांड में...

विदिशा में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए केवाईसी अनिवार्य, अंतिम तारीख 16 अगस्त

​विदिशा: जिले में सभी एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए केवाईसी...

इंजीनियर और मंगेतर से मारपीट और दरिंदगी का प्रयास: 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

गुना: हनुमान टेकरी से दर्शन कर लौट रहे एक इंजीनियर...

शाहपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल: थाना शाहपुरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img