Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

पति ने तीसरी पत्नी से दहेज के पांच लाख मांगे

इंदौर की एमआईजी पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। महिला ने पति सहित परिवार के चार लोगों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पूरा मामला जांच में लिया है ।

एमआईजी पुलिस के मुताबिक प्रतीक्षा निवासी एमआईजी की शिकायत पर पुलिस ने अंकित भंडारी निवासी सीआरवी रिजेन्सी फूटी कोठी, सुरेन्द्र भंडारी, ननंद नेहा कोठारी निवासी रामचंद्र नगर और ननदोई चेतन कोठारी के खिलाफ दहेज के लिये प्रताड़ित करने के मामले में कार्रवाई की है।

प्रतीक्षा ने बताया कि उसकी पहली शादी रोहित से हुई। उसकी एक बेटी 8 और बेटा 4 साल की है। पति की गंभीर बीमारी से मौत होने के बाद 19 अप्रैल को परिवार की राजी मर्जी से अंकित भंडारी से शादी करवा दी। परिवार को जानकारी लगी थी कि अंकित की दो शादी पहले छूट गई है। उसने तीसरी शादी की है।

शादी के तीन दिन बाद ही 22 को पति अंकित ने कहा कि पिता ने शादी में कम दहेज दिया है। मुझे दुकान खोलने के लिये पैसे चाहिए, ये पैसे अपने पिता से लेकर आओ। इसके बाद अंकित ने मानसिक रूप से परेशान किया और शादी के 5 दिन बाद ही मारपीट की।

बच्चों ने बचाव करने की कोशिश की तो अंकित ने उन्हें भी धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। अंकित ने धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो ठीक नहीं होगा। ननंद नेहा और ननदोई चेतन को ने कहा कि 5 लाख रुपए लेकर आ जाओ। जिससे अंकित का काम शुरू हो जाएगा। तो वह परेशान नहीं करेगा।

इसी बीच दादी की मौत होने पर मैं मायके जा रही थी तब अंकित ने गालियां दी और गाड़ी से गिराने की कोशिश की और मारपीट करने लगा। कुछ दिन बाद अंकित ने दहेज के लिए मुझे और बच्चों को घर से निकाल दिया। यह बात पिता को बताई और थाने जाकर अंकित सहित अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज करा दी।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img