Friday, October 2, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल में मीटिंग में कहा खनिज के मुद्दे पर नाराज हुए एडीएम, बोले-केस पेंडिंग क्यों?

भोपाल कलेक्टोरेट में हुई टीएल (समयावधि) मीटिंग में एडीएम अंकुर मेश्राम अवैध खनिज के खनन के मुद्दे पर नाराज हो गए। कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट से संबंधित केस पर चर्चा की। कहा कि एसडीएम एवं तहसीलदार ने समय पर जवाब प्रस्तुत नहीं किया। इस कारण कलेक्टर को स्वयं हाईकोर्ट में व्यक्तिगत उपस्थिति दर्ज करनी पड़ती है। आगे से ऐसा न हो। समय सीमा के अंदर ही उत्तर प्रस्तुत किए जाएं।

एडीएम मेश्राम ने खनिज विभाग को अवैध उत्खनन के प्रकरण बनाने में राजस्व एवं पुलिस विभाग से समन्वय करने के निर्देश दिए। कहा कि कई ऐसे प्रकरण भी लंबित हैं, जिन्हें नियमानुसार कार्रवाई न कर खनिज और राजस्व विभाग की अनुपस्थिति के बिना बनाया गया।

पोर्टल पर केस पेंडिंग, आगे ऐसा न हो एडीएम मेश्राम ने कहा कि बड़ी संख्या में आरसीएमएस पोर्टल पर नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरण पेंडिंग हैं। राजस्व विभाग कार्य में उदासीनता बरत रहा है। इस कारण समय पर प्रकरणों के निराकरण नहीं किए जाते। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को रेरा की वसूली की कार्रवाई करने को कहा।

ई-ऑफिस सिस्टम नहीं अपनाया तो विभाग को लिखेंगे पत्र एडीएम ने विभाग के जिला अधिकारियों से कहा कि ई-ऑफिस सिस्टम को सही ढंग से क्रियान्वित करना है। ऐसा नहीं करते हैं तो विभाग को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहेंगे।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img